3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री विजय शाह ने सदन से बनाई दूरी, कांग्रेस ने कहा- बर्खास्त करो

MP News: विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी मंत्री विजय शाह सदन नहीं पहुंचे। विपक्ष ने सत्ता पक्ष से पूछा- मंत्री कहां हैं। क्यों बचाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 30 Jul 2025, 7:59 AM IST

minister Vijay Shah controversial statement case

minister Vijay Shah controversial statement case

MP News:मध्यप्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी मंत्री विजय शाह सदन नहीं पहुंचे। विपक्ष ने सत्ता पक्ष से पूछा- मंत्री कहां हैं। क्यों बचाया जा रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त किया जाए। सत्तापक्ष की ओर से कहा गया कि एयर स्ट्राइक पर सवाल करने वाले देशभक्ति की बात कर रहे हैं। यह तो 100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली जैसी बात हो गई।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रखा प्रस्ताव

असल में मंत्री शाह को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के लिए सदस्यों का निर्वाचन संबंधी प्रस्ताव रखना था। उनकी जगह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पढ़ते समय कांग्रेस के सोहनलाल बाल्मीक ने आपत्ति दर्ज कराई। इतने में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और दूसरे सदस्य भी खड़े हो गए। विरोध करने लगे। अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने खड़े होकर सभी को शांत कराया।

2356 करोड़ का अनुपूरक बजट

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 के लिए 2356.80 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। राजस्व मद में 1003.99 करोड़ और पूंजीगत मद में 1352.81 करोड़ का प्रावधान है। सरकार ने सबसे ज्यादा बजट स्वास्थ्य विभाग के लिए मांगा है। इसके बाद नगरीय विकास एवं