6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेंहदी में मिक्स कर दें सिर्फ एक चीज, बाल हो जाएंगे स्ट्रांग, सिल्की-शाइनी और बाउंसी

बालों को पोषक तत्व न मिलने से होता है हेयर फॉल

2 min read
Google source verification
mix_almond_oil_in_henna.jpg

भोपाल. केश नारी का सौंदर्य होते हैं वही इनके बिना पुरुष भी अपना आकर्षण खो देते हैं। सभी लोगों को अपने बालों से बेहद प्यार होता है। वह उनकी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए न जाने क्या-क्या जतन करते हैं। कुछ लोग तो घर पर ही अपने बालों की खूबसूरती तो बढ़ाते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पार्लर का सहारा लेते हैं।

अगर आप भी घर रहकर अपने बालों को सिल्की-शाइनी और बाउंसी बनाना चाहते हैं तो मेंहदी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। बालों को शाइनी बनाने के लिए कुछ लोग मेहंदी में अंडा, कॉफी पाउडर या चाय पत्ती का पानी मिक्स करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे की मेहंदी में बादाम का तेल भी मिक्स कर सकते हैं। इससे बालों में कालापन तो आएगा ही साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी खत्म होगी।

बादाम का तेल विटामिन ई, विटामिन बी विटामिन सी से भरपूर होता है। जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं कि मेहंदी में बादाम का तेल मिक्स करने से कोन-कोन से फायदे हो सकते हैं।
देखें वीडियो...

बालों की ग्रोथ करने में सहायक
बालों को पोषक तत्व न मिलने के कारण हेयर फॉल की समस्या अब आम हो गई है। आप चाहे कितने भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करले, लेकिन इस प्रॉब्लम से निजात नहीं मिलती। इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है कि आप मेहंदी का पेस्ट तैयार करते समय उसमें बादाम का तेल मिक्स करें जो आपके बालों की ग्रोथ मजबूत करने में मदद करेगा।

डैंड्रफ की प्रॉब्लम होगी दूर
बदलते मौसम और खराब लाइफस्टाइल की वजह से डैंड्रफ की समस्या होना भी आम है। अगर आप इस प्रॉब्लम से निजात पाना चाहते हैं तो आप इस पेस्ट को ट्राई कर सकते हैं। जो बालों से डैंड्रफ खत्म करने के साथ-साथ उन्हें शाइनी भी बनाएगा।

सफेद बाल भी होंगे गायब
जिन लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो गए हैं। यह पोस्ट उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। आप मेहंदी और बादाम के तेल से बना पेस्ट महीने में 3 से 4 बार लगा सकते हैं। जिसका असर आपको कुछ ही दिन में दिखने लगेगा।