17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के विधायकों, मॉडल-साध्वी की करतूत, रेप पीड़िता की उजागर कर दी पहचान

Gauharganj Rape Victim- भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, भोपाल विधायक आरिफ मसूद, मॉडल-साध्वी हर्षा रिछारिया ने गौहरगंज रेप पीड़िता की पहचान उजागर की

2 min read
Google source verification
MLAs, Models, and Sadhvi Reveal the Identity of the Gauharganj Rape Victim

MLAs, Models, and Sadhvi Reveal the Identity of the Gauharganj Rape Victim

Gauharganj- एमपी के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची के दुष्कर्मी सलमान को आखिरकार गिरफ़्तार कर लिया गया है। घिनौनी वारदात के 6 दिन बाद पुलिस ने उसे राजधानी भोपाल से पकड़ा। इस दौरान चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे सलमान का एनकाउंटर भी किया। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। इधर प्रदेशभर के राजनेताओं व अन्य हस्तियों का रेप पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकातों का क्रम भी जारी है। हालांकि हमदर्दी जताने के फेर में बड़ी गफलत भी कर रहे हैं। प्रदेश के दो विधायकों और एक मॉडल-साध्वी ने रेप पीड़िता और उसके परिजनों की पहचान उजागर कर दी है। इस करतूत पर उनकी खूब आलोचना भी हो रही है।

कुकर्मी सलमान की गिरफ़्तारी के बाद गौहरगंज में लोगों का आक्रोश कुछ कम हुआ है। शुक्रवार को शहर में पिछले 6 दिनों की तुलना में शांति देखी गई। हालांकि मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने लोगों को विचलित कर दिया है। शहरवासी एक सुर से आरोपी सलमान को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

इधर राजनेता, रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने में लगे हैं। इस फेर में रेप पीड़िता की पहचान भी उजागर कर रहे हैं। भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद और भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने परिजनों से मुलाकात के वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर डाल दीं। मॉडल-साध्वी हर्षा रिछारिया ने बाकायदा रील बनाकर रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर दी। विधायकों और मॉडल-साध्वी की इस करतूत पर जमकर थू थू हो रही है। बाद में विधायकों ने सोशल मीडिया से मुलाकातों के वीडियो, फोटो डिलीट कीं।

भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद ने रेप पीड़िता के पिता का वीडियो तक पोस्ट किया था। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने रेप पीड़िता के गांव का नाम भी लिख दिया था।

मॉडल-साध्वी ने बनाई रील

प्रदेश की विख्यात मॉडल साध्वी हर्षा रिछारिया ने रेप पीड़िता की रील बनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करते हुए आरोपी सलमान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।