16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहन कैबिनेट के अहम फैसले : सिंहस्थ की तैयारी और किसानों को 24 घंटे बिजली देने पर बड़े निर्णय

Mohan Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट की बैठक के दौरान सिंहस्थ को लेकर बड़ा फैसला हुआ। यहां श्रद्धालुओं के स्थान के लिए 778 करोड़ की लागत से घाट बनाया जाअगा। किसानों को सोलर के जरिए रात के साथ साथ अब दिन में बिजली देने पर भी फैसले हुए।

2 min read
Google source verification
Mohan Cabinet decision

MP Mohan Cabinet Decision Today : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की साल 2024 की आखिरी बैठक हुई। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान मुख्य रूप से सिंहस्थ को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। 2 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 29 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जाएगा। इस घाट की लागत करीब 778 करोड़ रुपए आंकी गई है। बता दें कि घाट का निर्माण शनि मंदिर से नाका बायपास तक किया जाएगा।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इसके बाद केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया गया। मध्य प्रदेश आने वाले सालों में 100 फीसदी सिंचित हो इसके लिए कार्य योजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे आने वाले समय में पूरा मध्य प्रदेश संचित हो।

यह भी पढ़ें- Veer Bal Diwas 2024 : 'वीर बाल दिवस' पर सीएम मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा, की बड़ी घोषणा

इस तरह होगी किसानों को बिजली आपूर्ति

बैठक के दौरान सभी पंचायत में अटल सेवा ग्रामीण सदन तैयार करने का फैसला भी लिया गया। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सदन बनाए जाएंगे। साथ ही किसानों को बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी के फीडर्स को सोलराइज किया जाएगा। उन्हें सोलर प्लांट से कनेक्ट किया जाएगा। प्रति मेगावाट भारत सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की सहायता है। प्रति मेगावाट इसका खर्च 4 करोड़ रुपए है। 70 प्रतिशत इसमें लोन मिल जाता है। इसका लक्ष्य किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध करवाना है।