
mole on body
भोपाल। वैसे तो हर इंसान के शरीर में कहीं न कहीं पर तिल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे होते है जिनके एक खास अंग पर तिल होता है। इस तिल के कारण ही वो इंसान भाग्यवान होता है। तिल हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यही तिल कुछ खास लोगों में कुछ खास जगह पर होता है। तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है। शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस खास अंग में तिल होना अपने आप में भाग्यशाली होता है। mp.patrika.com पर ज्योतिष पं. वल्लभाचार्य शुक्ल बता रहे हैं शरीर के किस खास हिस्से में तिल होना भाग्य के लिए शुभ होता है।
पेट पर तिल
जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है वो चटोरे किस्म के होते है। ऐसे आदमी को मीठा खूब पसंद होता है। पेट तिल होने पर व्यक्ति ज्ञानी और बुद्धिमान होता है, अपने ज्ञान एंव बुद्धि से खूब धन अर्जित करता हैं। ऐसे लोग जीवन में धन अर्जित तो करते है, लेकिन ऐसे लोग पैसे भी बहुत खर्च करते है। अगर समय रहते यह पैसा बचाना सीख जाए तो जीवन में बहुत धनवान व्यक्ति बन सकते है। ऐसे लोग कम उम्र में समृद्ध भी हो जाते है। आपको बता दें कि लाखों में सिर्फ कुछ ही लोग होते है जिनके पेट पर तिल होता है।
ये भी जानिए
गालों पर तिल
यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।
माथे पर हो तिल तो मिलता है टेंशन
माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।
भौहों के बीच हो तिल तो शुभ
भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।
होठों पर तिल वाली होती है Sexy
होंठों पर तिल लोभ,कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।
नाक का तिल मतलब आप हैं झगड़ालू
नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।
ठोडी का तिल मतलब पैसा ही पैसा
ठोडी पर तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं धनवान होती हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होती है।
जांघों पर यदि हो तिल तो
कमर पर तिल शुभ होते हैं। जबकि गुप्तांग पर यदि तिल है तो विपरित के व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण होता है। पैर में तिल का निशान उच्चपदों पर पहुंचाता है। जांघ पर तिल वाली महिलाओं से पुरुष काफी आकर्षित होते हैं।
Published on:
29 May 2018 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
