13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हजारों लोगों में सिर्फ 1 इंसान के इस अंग पर होता है तिल, ऐसे लोग पाते हैं राजयोग

आपकी बॉडी के तिल आपके बारे में बहुत कुछ बोलते हैं.....

2 min read
Google source verification
til.jpg

Mole On Body Parts

भोपाल। हर मानव शरीर में कहीं न कहीं पर तिल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे होते है जिनके एक खास अंग पर तिल होता है। इस तिल के कारण ही वो इंसान भाग्यवान होता है। तिल हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यही तिल कुछ खास लोगों में कुछ खास जगह पर होता है। तिल आपका भाग्य भी बताता है। शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है। ज्योतिष पं. जगदीश शर्मा बता रहे हैं शरीर के किस खास हिस्से में तिल होना भाग्य के लिए शुभ होता है।

नाक पर तिल

नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं।

गालों पर तिल

यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और दांयी तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है।

माथे पर तिल

माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है।

भौहों के बीच तिल

भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है।

पेट पर तिल

जिस व्यक्ति के पेट पर तिल होता है वो चटोरे किस्म के होते है। ऐसे आदमी को मीठा खूब पसंद होता है। पेट तिल होने पर व्यक्ति ज्ञानी और बुद्धिमान होता है, अपने ज्ञान एंव बुद्धि से खूब धन अर्जित करता हैं। ऐसे लोग जीवन में धन अर्जित तो करते है, लेकिन ऐसे लोग पैसे भी बहुत खर्च करते है। अगर समय रहते यह पैसा बचाना सीख जाए तो जीवन में बहुत धनवान व्यक्ति बन सकते है। ऐसे लोग कम उम्र में समृद्ध भी हो जाते है। आपको बता दें कि लाखों में सिर्फ कुछ ही लोग होते है जिनके पेट पर तिल होता है।

होठों पर तिल

होंठों पर तिल लोभ,कामुक और विलासिता का संकेत है। ऐसी महिलाएं के लोग दीवाने होते हैं। यह ज्यादा चालाक और लोगों को अपनी बातों में फंसाकर हानि पहुंचाने में माहिर होती हैं।

जांघों पर तिल

कमर पर तिल शुभ होते हैं। जबकि गुप्तांग पर यदि तिल है तो विपरित के व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण होता है। पैर में तिल का निशान उच्चपदों पर पहुंचाता है। जांघ पर तिल वाली महिलाओं से पुरुष काफी आकर्षित होते हैं।