
11 देशों में फैल चुके मंकी पॉक्स का एमपी में अलर्ट, मॉनिटरिंग शुरू, जानिए क्या हैं लक्षण
भोपाल. देश में मंकी पॉक्स के केसेस सामने आने के बाद राजधानी भोपाल में स्वास्थ विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी अलर्ट हो गए हैं, विश्व स्वास्थ संगठन ने मंकी पॉक्स को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है, ताकि लोग इस बीमारी से बच सकें, मंकी पॉक्स के 80 देशों में फैलने की जानकारी सामने आ रही है। देश में दो-तीन केस सामने आने के बाद सभी प्रदेशों में गाइड लाइन जारी कर दी गई है।
नाक, मुंह और आंख से प्रवेश कर रहा वायरस
जानकारी के अनुसार मंकी पॉक्स का वायरस नाक, मुंह और आंख से शरीर में प्रवेश करता है, वर्तमान में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना छोड़ दिया है, यही कारण है कि ये वायरस फिर से अटेक करने लगा है, लोगों को इससे बचे रहने के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए, कुछ भी चीज खाते-पीने से पहले साबुन से हाथ धोना चाहिए। ताकि इस वायरस से दूरी बनी रहे। बताया जाता है कि मंकी पॉक्स में शरीर पर घाव जैसे निशान हो जाते हैं, जिसमें से वायरस दूसरे लोगों के नाक, मुंह और आंख में प्रवेश कर जाता है।
ये हैं मंकी पॉक्स के लक्षण
-तेज बुखार
-त्वचा पर चकत्ते
-सिरदर्द
-मांसपेशियों में दर्द
-थकावट
-गले में खराश और खांसी
-आंख में दर्द या धुंधला दिखना
-सांस लेने में कठिनाई
-सीने में दर्द
-पेशाब में कमी
-बार-बार बेहोश होना
-दौरे पडऩा
वैसे तो इनमें से कुछ समस्या होने पर जरूरी नहीं कि मंकी पॉक्स ही हो, लेकिन इसी प्रकार के लक्षण पीडि़त व्यक्ति में नजर आते हैं, इसलिए अगर इस प्रकार के लक्षण किसी में नजर आएं, तो उससे दूरी बनाकर रखें, क्योंकि ये बीमारी संक्रमित व्यक्ति को छूने से भी फैलती है।
Published on:
24 Jul 2022, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.