31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बन रहा है कम दबाव का क्षेत्र, 13 व 14 जुलाई को कई जिलों में अच्छी बरसात के आसार

आज के लिए ओरेंज अलर्ट जारी होने की वजह से हवा के साथ तेज बारिश की उम्मीद है....

2 min read
Google source verification

भोपाल। लम्बे ब्रेक के बाद वापसी कर रहा मानसून बीते दिन राजधानी को तर कर गया। दो घंटे से अधिक समय की फुहारों और बौछारों में ही लगभग एक इंच पानी बरसा। इसके बाद दोपहर में भी स्थिर होकर बौछारें पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मानसून के जमने के संकेत हैं। अगले 24 से 48 घंटों में शहर में मानसूनी गतिविधियां बनी रहने और अच्छी बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं दो दिन पहले बादल छाने के चलते रात का तापमान बढ़ गया और यह शुक्रवार के मुकाबले 1.6 डिग्री अधिक रहकर 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बात इंदौर शहर की करें तो यहां मानसून के लिहाज से शनिवार का दिन मिला-जुला रहा। सुबह से ही तेज उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर में हुई बूंदाबांदी से कुछ राहत मिल सकी। पूरे शहर में दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हुई।

बता दें कि मौसम विभाग ने रविवार के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे सक्रियता बढ़ी है। शनिवार को मध्यक्षेत्र में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार यानि आज के लिए ओरेंज अलर्ट जारी होने की वजह से हवा के साथ तेज बारिश की उम्मीद है। आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे 13 व 14 जुलाई को अच्छी बरसात के आसार हैं।

विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार को शहडोल, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, एवं इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बरसात होगी। भोपाल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। खरगोन, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर एवं नीमच में भारी वर्षा की चेतावनी भी दी गई है।