16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024 : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, एमपी के होगी प्री- मानसून की बारिश !

-शहर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक गिरा -बादलों ने कम किया सूरज का ताप, आठ दिन बाद 40 डिग्री से नीचे आया पारा -अलग-अलग स्थानों पर बनी छह मौसम प्रणालियां

less than 1 minute read
Google source verification
Weather forecast

Monsoon 2024: द्रोणिका के असर से राजधानी भोपाल का मौसम कुछ राहत भरा रहा। सुबह से बादल छाए थे। दिन में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी जारी रहा। इससे शहर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक गिरकर 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। शुक्रवार को यह 41.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बादलों के कारण लोगों को सूरज की तीखी किरणों से राहत मिली। इससे पहले 3 मई को 37.8 डिग्री था। आठ दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंचा है।

मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बनी छह मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका मौजूद है। मध्य महाराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा और रीवा संभाग के जिलों में बारिश और आंधी के आसार हैं। इस मामूली रूप से प्री मानसून बारिश भी कहा जा सकता है। अगले 4 दिनों तक कुछ जगहों पर लू चलेगी और कुछ जगहों पर बारिश की आशंका है।