22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

36 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा बारिश, 24 दिन में बना नया रिकॉर्ड, मानसून दे रहा विदाई के संकेत

Monsoon 2024: मध्य प्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश का दौर चल रहा है। कहीं भारी कहीं तेज बारिश हो रही है। वहीं राजधानी भोपाल में भी बारिश ने सितंबर में नया रिकॉर्ड बना लिया है, एक्सपर्ट बोले मानसून दे रहा जाने के संकेत...

2 min read
Google source verification
monsoon 2024 update

मानसून 2024 (Monsoon 2024 Update) विदाई के पहले राजधानी भोपाल शहर को भिगो रहा है। इस बार पूरे मानसून सीजन में शहर में अच्छी बारिश का दौर रहा है। पिछले दस साल में ऐसा तीसरी बार है, जब सीजन में इतनी बारिश हुई है। शहर में अब तक 69 दिन बारिश हुई। जुलाई माह में सर्वाधिक 24 दिन बारिश का रिकॉर्ड बना है।

शहर में एक जून से अब तक 1585.1 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जो पिछले दस सालों में तीसरी बार इतनी अधिक है। 2022 में 1800 मिमी और 2019 में 1756 मिमी बारिश हुई थी। दो दिनों बाद मानसूनी सीजन समाप्त हो जाएगा, लेकिन मानसून की विदाई की उम्मीद अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही जताई जा रही है।

एक्सपर्ट ने बताया कब जा रहा मानसून

भोपाल से मानसून की विदाई का ट्रेंड अक्टूबर में ही रहा है। इस बार भी इसी तरह के आसार दिखाई दे रहे है। वर्तमान में जो परिस्थितियां दिखाई दे रही हैं, उसके अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई की उम्मीद है। आगे ज्यादा बड़ा सिस्टम नजर नहीं आ रहा है।

रविवार के बाद बारिश की गतिविधियां भी कम हो जाएगी। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि पहले सप्ताह में मानसून की विदाई हो जाए। इसी प्रकार हल्की सर्दी का दौर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के बाद शुरू हो सकती है।

36 घंटों में ढाई इंच से अधिक बारिश

शनिवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा, इसके पहले शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर सुबह तक चलता रहा। पिछले 36 घंटों में शहर में ढाई इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

यह होते हैं मानसून की विदाई संकेत

● बारिश की गतिविधियां बंद हो जाती है

● नमी समाप्त होने के साथ मौसम शुष्क हो जाता है

● हवा का रुख उत्तर पश्चिम होने लगता है

● प्रति चक्रवात बनते हैं

● पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाते हैं

ये भी पढ़ें:

Heavy Rain Wreaks in MP: विदाई से पहले मानसूनी बारिश का कहर, 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

World Heart Day 2024: खाने की टेबल से आज ही हटा दें नमक, कम हो जाएगा हार्ट अटैक का खतरा…