24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update : मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, IMD ने दी जानकारी

Monsoon Update 2024 : मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून की इंट्री 31 मई को केरल में हो सकती है। वहीं एमपी में इसकी इंट्री 18 जून को होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
monsoon update

एमपी में मानसून 18 जून को आ सकता है


kab aayega monsoon : इस साल मानसून (Monsoon) तय समय से पहले केरल पहुंचेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई को मानसून को इंट्री लेगा। साउथ-वेस्ट में मानसून अमूमन एक हफ्ते के अंतराल में प्रवेश करता है। इसके बाद मानसून नार्थ की तरफ ही बढ़ता है। अक्सर मानसून 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार मानसून समय से पहले ही आ रहा है। मानसून अंडमान-निकोबर में 19 मई के आसपास दस्तक देगा।

एमपी में मानसून कब आएगा (When Monsoon will arrive in mp)


मध्यप्रदेश में फिलहाल तो दो तरह के मौसम चल रहे हैं। एक बारिश वाला और एक कड़ी धूप वाला। एमपी में मानसून की इंट्री 18 जून को होगी। अगर कोई नया सिस्टम एक्टिव रहा तो मानसून पहले भी एमपी में इंट्री ले सकता है। आईएमडी के मुताबिक, मानसून एक्टिव होने के बाद वेस्टर्न एमपी में ज्यादा बारिश हो सकती है। ये क्षेत्र ग्वालियर, नर्मदापुरम, चंबल, इंदौर और उज्जैन हैं। हालांकि अगर कोई दूसरा सिस्टम एक्टिव रहा तो मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Monsoon Update : मानसून के लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी इंट्री


देश में इस बार होगी झमाझम बारिश (This Time Heavy Rain in India)


मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल ला नीना के एक्टिव होने के कारण फिछले साल से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे अर्से से अल नीनो एक्टिव था जिसने मानसून के सिस्टम को कमजोर किया, लेकिन इस बार अल नीनो खत्म हो चुका है और ला नीना एक्टिव मोड पर है। इसके एक्टिव होने के कारण देश में अच्छी बारिश देखने मिल सकती है।