15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी- अभी: 17 राज्यों में अतिभारी बारिश का Alert जारी, कुछ घंटों में दिखेगा असर

5 से 6 जुलाई से एक और सिस्टम डेवलप होने की संभावना है....
2 min read
Google source verification
gettyimages-1303505743-170667a.jpg

weather

भोपाल। प्रदेश में एक सप्ताह से जारी बारिश पर फिलहाल थोड़ा ब्रेक लगा है। इसका कारण है कि जो सिस्टम बारिश करा रहा था, वह उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। ऐसे में अगले चार पांच दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है, हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। 5 से 6 जुलाई से एक और सिस्टम डवलप होने की संभावना है, इसके असर से फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। शनिवार को इंदौर, नर्मदापुरम, मंडला, गुना, सतना सहित अन्य स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

कई स्थानों पर हल्के बादल भी रहे। शनिवार को सर्वाधिक तापमान सीधी में 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। देवगढ़ के टप्पा पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश से मऊ नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ से सोनकच्छ-कमलापुर मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

30 घंटों से भारी बारिश

देश के कई हिस्सों में मानसून मेहरबान है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। गुजरात, महाराष्ट्र, असम के कई शहरों में तो बारिश से लोगों को मुश्किलों का सामना तक करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

गुजरात के कई इलाकों में पिछले 30 घंटों से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान हादसों मे अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाकों में पानी भर गया है। महाराष्ट्र के भी कई इलाकों में बारिश जारी है। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। प्रशासन मलबा हटाने में जुटा हुआ है।

यहां भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है। वहीं दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, झारखंड व केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

कहां, कितना गिरा पानी

इंदौर 14
नर्मदापुरम 9
मंडला 7
गुना 7
सतना 6
खंडवा 5
शिवपुरी 4
सीधी 3

आकड़े मिमी में