
advanced weather satellite
अगले 24 घंटे में आगे बढऩा शुरू कर देगा। झारखंड के पास आने पर ग्वालियर चंबल संभाग का मौसम बदल जाएगा। 21 सितंबर को शहर में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तबतक शहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
बीते दिन आसमान साफ होने से गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिसे अधिक रहा। इस कारण दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हवा भी गर्म हो गई। सूर्य अस्त के बाद भी गर्मी का अहसास हुआ।
अभी 7 जिले रेड जोन में
प्रदेश के 7 जिले अभी रेड जोन में है। इनमें भोपाल, गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा और सीधी जिले शामिल हैं। यहां 23% से 38% तक कम बारिश हुई है।
कितनी हुई है बारिश
प्रदेश में 1 जून से अब तक औसत 35.62 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 35.98 होनी चाहिए थी। दोनों आंकड़े में आधा फीट का अंतर भी नहीं है। प्रदेश में ओवरऑल 1% बारिश ही कम है। पूर्वी हिस्से में 5% कम और पश्चिमी हिस्से में 2% अधिक बारिश हुई है।
मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
तेज बारिश: डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट
हल्की बारिश: रायसेन, सीहोर, बैतूल, खंडवा, धार, इंदौर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
Published on:
21 Sept 2023 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
