
मानूसन आते ही लगातार बारिश होगी।
भोपाल. एमपी में मानसून एक्सप्रेस आउटर पर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में पूर्वी हिस्सों से सबसे पहले मानसून दस्तक देगा। अगले दो दिनों यानि 48 घंटे में यह पूर्वी हिस्से से प्रवेश कर सकता है। सबसे खास बात यह हैॅ कि मानूसन आते ही लगातार बारिश होगी। करीब 5 दिनों तक झमाझम बरसात होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम वैज्ञानिक एचएस त्रिपाठी ने बताया कि अगले दो दिन में मानसून प्रदेश में आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्वी मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल जिलों के साथ जबलपुर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, बालाघाट और नरसिंहपुर में पहले आ सकता है। इसके बाद अन्य जिलों में पहुंचेगा।
पूरी तरह से मानसून सक्रिय होने में अभी दो.तीन दिन लगेंगे। भोपाल में मानसून शहडोल होते हुए एंटर करेगा।
आईएमडी के मुताबिक मार्च से मई तक होने वाली बारिश को मानसून पूर्व बारिश प्री.मानसून कहते हैं। उत्तर भारत के लिए यह जून तक जाता है। दक्षिण.पश्चिम मानसून आमतौर पर जून के पहले सप्ताह में केरल में पहुंच जाता है। फिर वह उत्तर.पूर्व की तरफ बढ़ता है। जून के आखिर तक उत्तर भारत में भी मानसून दस्तक देता है। जून से सितंबर तक देश में मानसून का मौसम रहता है।
भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ एसएस पांडेय के अनुसार जल्द ही मानसून के सक्रिय होने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। फिलहाल प्री मानसून एक्टिविटी जारी हैं।
मानसून का आगाज जल्द
मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दो दिन बाद 26 जून को यह प्रदेश में दस्तक दे सकता है इसके 24 घंटे बाद भोपाल में झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज हो सकता है। बालाघाट, मंडला और शहडोल जिलों में मानसून के आगाज के साथ ही करीब 5 दिनों तक लगातार बरसात हो सकती है।
Published on:
24 Jun 2023 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
