
Breaking News : महिला ने पहले अपनी बेटी का गला दबाकर की हत्या, फिर छत से कूदकर दी जान!
भोपाल/ कोरोना काल की रोकथाम के कारण जहां सभी लोग अपने अपने घरों में बंद है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां मां ने अपनी सिर्फ 1 साल की बेटी का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची की मौत के बाद मां ने खुद भी छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
इलाके में दहशत का माहौल
घटना शहर के बैरागढ़ के सर्वोदय कॉलोनी क्षेत्र की है। जानकारी लगते ही पुलिस मोके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं। मृतक महिला का नाम अर्चना यादव बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई गई है। महिला का पति मनोज यादव सॉफ्टवेयर इंजीनियर है वह पुणे में पदस्थ है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हर कोई सिर्फ यही सवाल कर रहा है कि, आखिर कोई मां अपने बच्ची की जान क्यों लेगी।
बच्ची की हत्या मां ने ही की है या किसी और ने?
मामले की जांच में जुटे इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत के अनुसार, शुरुआती जांच में अब तक सामने आया है कि, महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की फिर खुद छत छलांग लगाकर जान दे दी। उन्होंने कहा कि, हालांकि ये बात प्रारंभिक तौर पर तो मानी जा सकती है, लेकिन आगे इसकी स्पष्ट जांच होना बाकी है। क्योंकि, सवाल ये भी है कि, कोई मां अपनी बच्ची की जान क्यों लेगी? इस बात में कितनी सच्चाई है कि, महिला ने ही अपनी बेटी को मारा है या किसी और ने। वहीं, एक पेंच ये भी सामने आया है कि, महिला का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। फिलहाल, आगामी जांच के बाद ही इस घटना की सत्यता का खुलासा हो सकेगा।
Updated on:
23 Apr 2020 11:07 pm
Published on:
23 Apr 2020 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
