बता दें कि भोपाल से लखनऊ के लिए अभी करीब 15 इनडायरेक्ट ट्रेनें हैं, लेकिन यह सीधी ट्रेन होगी। वंदेभारत के स्टापेज कम होंगे लेकिन स्पीड ज्यादा होगी। वंदेभारत एक्सप्रेस के नए कोच में एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास सीटों के पास बैग मिलेगा। लखनऊ- भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 8 कोच की चेयर कार होगी। इस वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 564 सीट्स होंगी।