
12 नवंबर को दिवाली है। मतदान 17 को, लेकिन प्रदेश में यह दिवाली 'कमल' वाली...। एक ओर भाजपा का अपना कमल तो दूसरी ओर कांग्रेस के कमलनाथ...। चुनावी दिवाली में अपने दीये की लौ मजबूत करने के लिए भाजपा ने शनिवार को बची हुई ९४ सीटों में ९२ पर उमीदवार घोषित कर जीत की उम्मीदों के दीये जला दिए हैं। इनमें तीन मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटकर उन्हें आतिशी बक्से से बाहर कर दिया है। इन मंत्रियों में यशोधरा राजे सिंधिया पहले ही चुनाव लडऩे से इनकार कर चुकी हैं, जबकि गौरीशंकर बिसेन का टिकट काटकर उनकी बेटी मौसम को दिया है।
भाजपा ने हारी 27 में से 26 सीटों पर भी टिकट देकर रंगीन फुलझडिय़ां जलाने की कोशिश की है। इनमें दो निर्दलीय व एक कांग्रेस से आए विधायक को टिकट दिया है। सबसे अहम यह कि भाजपा के कब्जे वाली गुना और कांग्रेस के कब्जे वाली विदिशा सीट को रोक दिया गया है। दोनों सीटें रोकने के पीछे बड़े समीकरण हैं, जिन पर फैसला नहीं हो सका है। इस सूची के बाद अब प्रदेश की 230 सीटों में 228 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ आमला सीट को छोड़ 229 की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में 227 सीटों पर अब भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं।
43 विधायकों के टिकट काटे
भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी रण में अब तक कुल 57 महिलाओं को उतारा है। भाजपा ने 28 को टिकट दिए हैं। इनमें दो पूर्व मंत्री माया सिंह और अर्चना चिटनीस हैं। कांग्रेस ने 29 महिलाओं को टिकट दिए हैं, दोनों दलों ने 43 टिकट काटे हैं। एंटी-इन्कबैंसी को काबू करने भाजपा ने गुजरात फॉर्मूला अपनाकर 32 टिकट काट दिए। इनमें 3 मंत्री हैं। यशोधरा राजे के चुनाव न लडऩे, गौरीशंकर बिसेन के बेटी का टिकट चाहने, वीरेंद्र रघुवंशी व नारायण त्रिपाठी की बगावत और अन्य समीकरणों से टिकट कटे हैं। कांग्रेस ने 11 के टिकट काटे हैं।
सियासत में भारी रिश्तेदारी, भाई-भतीजा भी मैदान में
सियासत में रिश्तेदारी भी भारी पड़ी है। होशंगाबाद में भाजपा से सीतासरन शर्मा और कांग्रेस से उनके भाई गिरिजाशंकर शर्मा आमने-सामने हैं। भाजपा ने भोपाल मध्य से धु्रवनारायण सिंह और रामपुर बघेलान से भतीजे विक्रम सिंह को टिकट दिया है। इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला तो इंदौर-3 से उनके चचेरे भाई गोलू शुक्ला भाजपा से मैदान में हैं। भाजपा ने वन मंत्री विजय शाह को हरसूद और भाई संजय शाह को टिमरनी से टिकट दिया है।
Updated on:
22 Oct 2023 10:16 am
Published on:
22 Oct 2023 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
