भोपाल

MP Assembly Election 2023: पूर्व विधायक रामपाल सिंह, पूर्व सांसद के बेटे को आप से टिकट

आम आदमी पार्टी की तीसरी सूची में 30 प्रत्याशी घोषित किए हैं। ब्योहारी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपाल सिंह को मौका दिया है

2 min read
Oct 22, 2023

आम आदमी पार्टी की तीसरी सूची में 30 प्रत्याशी घोषित किए हैं। ब्योहारी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपाल सिंह को मौका दिया है। एक दिन पहले ही वे आप में शामिल हुए थे। सागर के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे और भाजपा नेता सुधीर यादव को बंडा से टिकट दिया है। सुधीर 2018 में सुरखी से कांग्रेस के गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना को सागर से टिकट दिया गया है।

आप अब तक 69 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जौरा से भगवती धाकड़, गोहद से यशवंत पटवारी, ग्वालियर ग्रामीण से सुमित पाल, ग्वालियर दक्षिण से पंकज गुप्ता, ग्वालियर से रोहित गुप्ता को टिकट दिया है। आप से महापौर का चुनाव लडऩे वाली रुचि गुप्ता की जगह पंकज को टिकट दिया गया है। वे ग्वालियर दक्षिण से दावेदारी कर रही थीं। नरयावली से अरविंद तोमर, जतारा से अनिता प्रभुदयाल खटीक, पृथ्वीपुर से उमा कुशवाह, खरगापुर से प्यारेलाल सोनी, राजनगर ने राजू पाल, मैहर से बैजनाथ कुशवाह, रामपुर बाघेलान से शशि दीपक सिंह बघेल, त्योंथर से महर्षि सिंह, गुढ़ प्रखर प्रताप सिंह, चितरंगी से महादेव सिंह, मुरवाड़ा से सुनील मिश्रा, जबलपुर कैंट से राजेश कुमार वर्मा, शाहपुरा से अमर सिंह मार्को, परसवाड़ा से शिव शेखर यादव, बालाघाट से शिव जयसवाल, कटंगी से प्रशांत मेश्राम, नरसिंहगढ़ से हेमंत शर्मा, कालापीपल से चतुर्भज तोमर, पानसेमल से दयाराम डावर, मनावर से लाल सिंह बुरमन, इंदौर-5 से विनोट त्योगी और उज्जैन उत्तर से विवेक यादव।

पूर्व मंत्री रुस्तम के बेटे को बसपा से टिकट

बसपा ने शनिवार रात अपनी आठवीं सूची जारी की। इसमें पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रहे रुस्तम सिंह के बेटे राकेश सिंह को मुरैना से टिकट दिया है। कांग्रेस से बसपा में आए पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव को सेवढ़ा से टिकट दिया गया है। लाखन सिंह पहले बसपा से विधायक रह चुके हैं। ग्वालियर से शत्रुधन यादव, उज्जैन उत्तर से अब्दुल रज्जाक लाला, धार से ओम प्रकाश मालवीय, भीकनगांव से जुवान सिंह मोरे, गरोठ से जगदीश रागोठा, बदनावर से जगदीश चोयल, झाबुआ से बालू सिंह निनामा, दतिया से लोकेन्द्र अहिरवार और मेहगांव से राजवीर सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। देवेन्द्र सिंह को त्योंथर से तो मुंगावली से मोहन सिंह को उतारा मैदान में बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को ही सातवीं सूची जारी की। सबसे चौंकाने वाला नाम त्योंथर विधानसभा से है, पार्टी ने देवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है जो भाजपा से जुड़े हुए थे। देवेन्द्र सिंह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। संभावना ना देख उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया। बसपा ने मुंगावली से मोहन सिंह यादव को टिकट दिया है। बीरेंद्र सिंह यादव को चंदेरी, भगवान दास चौधरी को हटा, विजय सिंह उईके को हरसूद से टिकट दिया है।

Updated on:
22 Oct 2023 09:41 am
Published on:
22 Oct 2023 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर