9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSP Candidate Announce MP Election : मप्र. विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान

BSP Candidate Announce MP Election : आचार संहिता लगने से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने घोषित की मध्यप्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची।

2 min read
Google source verification
bsp.jpg

,,

BSP Candidate Announce MP Election : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एक तरफ जहां बीजेपी और कांग्रेस जोर आजमाइश में लगी हुई है वहीं इसी बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने एक दम आगे बढ़ते हुए आचार संहिता लगने से पहले ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को बसपा की ओर से जो उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की गई है उसमें सात प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

बसपा उम्मीदवारों की पहली सूची
गुरुवार को बसपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उसमें सात नाम हैं।
- बलवीर सिंह दंडौतिया- दिमनी विधानसभा, जिला मुरैना
- अवधेश प्रताप सिंह राठौर - निवाड़ी विधानसभा, जिला निवाड़ी
- रामराजा पाठक - राजनगर विधानसभा, जिला छतरपुर
- देवराज अहिरवार - रैगांव विधानसभा, जिला सतना
- मणिराज सिंह पटेल - रामपुर बघेलान विधानसभा, जिला सतना
- विष्णु देव पांडे - सिरमौर विधानसभा, जिला रीवा
- पंकज सिंह - सैमरिया विधानसभा, जिला रीवा

अक्टूबर में लग सकती है आचार संहिता

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश का सियासी माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही दूसरे दल भी प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं अगर चुनाव से पहले लगने वाली आदर्श आचार संहिता की बात की जाए तो माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही प्रदेश में निर्वाचन आयोग आदर्श आचार संहिता लागू कर सकता है और इसके साथ ही चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। ऐसे में आचार संहिता लागू होने से महीनों पहले ही बसपा की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देना थोड़ा हैरान कर देना वाला फैसला जरुर है।

यह भी पढ़ें- Jyotiraditya Scindia Aggressive : संसद में सिंधिया ने की विपक्ष की बोलती बंद, बोले- मेरा मुंह मत खुलवाना वरना...