3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय, इस दिन आएगी लिस्ट

Lok sabha Election 2024 bjp candidate- लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने के लिए भाजपा ने दांव तय कर लिए हैं। 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद ऐलान होगा।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 28, 2024

bjp_in_lok_sabha_elections.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने के लिए भाजपा ने दांव तय कर लिए हैं। मंगलवार को दिनभर भाजपा कार्यालय में मंथन चला। कोर ग्रुप और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद लोकसभा सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। अधिकतर सीटों पर पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है। अधिकतर के टिकट पार्टी बदल सकती है। पांच सीट सांसदों के इस्तीफा देकर विधानसभा में आने से खाली हैं। भोपाल, ग्वालियर, गुना और विदिशा सहित दो अन्य सीटों पर उलझन है। बुधवार को दिल्ली में मप्र के नेता इस पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।

29 को केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद ऐलान होगा। एक के बाद एक बैठकें सुबह पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधायकों व सांसदों के साथ चुनावी रणनीति पर बैठक की गई। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक, फिर भोपाल सीट के लिए रायशुमारी हुई। इसके बाद कोर ग्रुप और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने अन्य नेताओं के साथ अलग से चर्चा भी की। माना जा रहा है कि पहली सूची में 15-20 नामों हो सकते हैं। भाजपा आचार संहिता से पहले सूची घोषित कर विधानसभा के फॉर्मूले को दोहराएगी। छिंदवाड़ा सीट पर भी पार्टी पहले प्रत्याशी घोषित कर देगी।

भोपाल सीट के लिए रायशुमारी की गई। हर पदाधिकारी को तीन-तीन नाम देने थे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, राहुल कोठारी, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और आलोक शर्मा सहित अन्य नाम आए। देर शाम बैठकों में चर्चा के बाद तीन नामों का पैनल बनाया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बैठक में शामिल होना था, लेकिन भोपाल में मौसम खराब होने के कारण उनके विमान की लैंडिंग नहीं हो पाई। इससे सिंधिया दिल्ली लौट गए और वहीं लैंडिंग हुई। सिंधिया से अब अलग से पैनल के नामों पर वीडी और सीएम चर्चा करेंगे।

कोर गु्रप और चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीष उपाध्याय, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ञ्चपत्रिका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मप्र को 17551 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। स्थानीय लाल परेड मैदान में शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में मोदी वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें अनेक निर्माण कार्य भी शामिल हैं। कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में 500 जगह लाइव प्रसारण किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की। सदस्यता दो चरण में दी गई। पहले चरण में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने 40 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को सदस्यता दिलाई। इनमें प्रदेश महिला कांग्रेस की संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, बीयू के पूर्व कुलसचिव डॉ. बी भारती, रायसेन के पूर्व जिपं अध्यक्ष भवरलाल पटेल आदि शामिल थे। दूसरे चरण में 2500 से ज्यादा कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। इनमें शाजापुर के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जादौन, आगर नपा अध्यक्ष निलेश पटेल सहित अन्य नेता व पदाधिकारी शामिल रहे।