
मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट इसी सप्ताह घोषित हो सकता है।
mp board class 10th 12th result 2023. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह आ सकता है। बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह रिजल्ट स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जारी करेंगे। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (official website) पर सबसे पहले जारी होगा। साथ ही एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट पता किया जा सकेगा।
एमपी बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं की कापियों को जांचने का काम पूरा कर लिया है। रिजल्ट को ऑनलाइन करने का काम भी लगभग समाप्ति पर है। उम्मीद की जा रही है कि इसी सप्ताह 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पिछले साल 29 अप्रैल 2022 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था। इस बार भी रिजल्ट 29 अप्रैल तक घोषित करने की कवायद तेज हो गई है।
यह भी देखें
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च माह में शुरू हुई थी। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चली थी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चली थीं। बताया जा रहा है कि 10वीं के सामाजिक विज्ञान में चार अंक, हिन्दी में दो अंक दिए जाएंगे। वहीं 12वीं की संस्कृत में चार अंक और हिन्दी में एक अंक का बोनस दिया जाएगा। इसी प्रकार भौतिकी में चार अंक और गणित में चार अंकों का बोनस दिया जाएगा।
यह भी देखेंः
यह है आफिशियल वेबसाइट
10वीं और 12वीं का रिजल्ट मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आफिशियल वेबसाइट पर ही जारी होगा। इसके लिए mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा। इसके साथ ही एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट जारी किया जाएगा।
ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
1- सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट को ओपन करें।
2. होमपेज पर परिणाम पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
4. सबमिट बटन को दबाते ही आपके सामने मार्कशीट आ जाएगी।
5. छात्र अपना स्कोर कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं।
19 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा
2022-23 में 19 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनकी एक करोड़ 30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम खत्म हो गया है।
यह भी देखेंः
# mpbse 10th, 12th result 2023
Updated on:
25 Apr 2023 04:11 pm
Published on:
25 Apr 2023 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
