15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10th result 2018: यह हैं मध्यप्रदेश के टॉपर बच्चे, देखें कितने बुलंद हैं इनके इरादे

10th result 2018: यह हैं मध्यप्रदेश के टॉपर बच्चे, देखें कितने बुलंद हैं इनके इरादे

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 14, 2018

10th result 2018

भोपाल। mpboard 2018 की 10वीं परीक्षा के रिजल्ट में मध्यप्रदेश के शाजापुर के छात्र और विदिशा की छात्रा ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। पूरे प्रदेश में 10वीं का रिजल्ट 66.54 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की तुलना में 16.68 फीसदी ज्यादा है। मध्यप्रदेश की मेरिट लिस्ट में कुल 181 बच्चों ने स्थान पाया है। मुख्यमंत्री निवास में इन मेधावी बच्चों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी मेहनत और सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। सभी बच्चों ने बताया कि किन कष्टों में या किन परिस्थितियों में उन्होंने पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। सभी ने अपने इरादे भी बताए कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं।

यहां देखें मेरिट लिस्ट

नौसेना में जाकर करेंगे देश की सेवा
शाजापुर जिले के कालापीपल के हर्षवर्धन सिंह परमार सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। उनके पिता दूध का व्यवसाय करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई बार हर्ष ने पिता को कारोबार कारोबार में मदद करने की बात कही, लेकिन हर्ष के पिता ने सिर्फ उन्हें पढ़ाई में ही ध्यान देने की प्रेरणा दी। यही कारण रहा कि हर्ष ने मेरिट में आकर उनका और अपने जिले का नाम रोशन कर दिया। हर्ष ने बताया कि वो बड़ा होकर नौसेना में बड़ा आफिसर बनना चाहता है। देश सेवा में उसकी रुचि है। इसके लिए वह परीक्षाओं की जानकारी भी जुटा रहा है। उसने 500 में से 495 अंक हासिल किए।

सीएम के जिले की अनामिका बनेंगी सॉफ्यवेयर इंजीनियर
विदिशा जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली अनामिका साध ने भी कमाल कर दिया। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 10वीं की छात्रा अनामिका साध के पिता अनिल साध सांची के शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। वह बताती है कि वह रोज सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई करती है। करीब तीन से चार घंटे रोज सुबह के वक्त मेहनत करती है। इसके अलावा वह शाम को भी पढ़ाई करती है। अनामिका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। अनामिका जेईई की तैयारी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। उसने 500 में से 495 अंक हासिल किए।

चार छात्रों ने बनाया दूसरा स्थान
इनके अलावा उमरिया के सुभाष प्रसाद पटेल और प्रभात शुक्ला, आगर मालवा के संयम जैन और ब्यावरा राजगढ़ के राधेश्याम सोंधिया ने मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान पाया है। चारों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।

तीसरे स्थान पर पांच परीक्षार्थी
इस बार 10वीं की मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर पांच परीक्षार्थियों ने कब्जा जमाया। इनमें बुरहानपुर के चितवन नाईक, और बुरहानपुर की ही आयुषी शाह, नरसिंहपुर की साक्षी लोधी, छतरपुर की प्रिया साहू और अनूपपुर की पलक गौतम ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।

181 छात्र प्राविण्य सूची में
इस बार दसवीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में 181 स्टूडेंट शामिल हुए हैं।

यहां देखें 10वीं की मेरिट लिस्ट

सीएम ने किया बच्चों का सम्मान
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11.15 बजे सीएम हाउस में दसवीं का रिजल्ट घोषित किया। उन्होंने कंप्यूटर का बटन दबाकर रिजल्ट घोषित किया। इसके बाद उन्होंने होनहार बच्चों का सम्मान किया। एक दिन पहले ही प्राविण्य सूची में आने वाले बच्चों को सीएम हाउस बुलाने का संदेश भिजवा दिया गया था। यहां सभी बच्चों का सम्मान किया गया।