
MP Budget 2025: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार का दूसरा बजट आज सदन में पेश हो गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। जिसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं को बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य है। 500 रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में नई योजना 'क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण' की शुरु की जा रही है। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट रखा है। कई ऐसे गांव जो मुख्य सड़क से जुड़े हैं या वहां तक के लिए सड़क उपलब्ध नहीं हैं। उनके लिए मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना शुरु की जाएगी। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। एक साल के अंदर 3500 किलोमीटर नई सड़क और 70 पुल-ब्रिज बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य है। 500 रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। वहीं, किसानों के लिए 19 वृहद, मध्यम और 87 लघु सिंचाई परियोजना प्रस्तावित हैं। जिसमें 7 लाख 2 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए 17863 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।
Published on:
12 Mar 2025 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
