13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Budget Session 2024 : मप्र. विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जार

13 दिन का होगा बजट सत्र, सत्र में होंगी कुल 9 बैठकें...

2 min read
Google source verification
mp_vidhansabha.jpg

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बजट सत्र फरवरी में शुरू होगा और 13 दिन का होगा। बजट सत्र की शुरुआत 7 फरवरी को होगी और 13 दिन चलने के बाद 19 फरवरी को बजट सत्र का समापन होगा। 13 दिन के इस सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी जिसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने जारी कर दी है।

मोहन सरकार का पहला बजट होगा
विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत मिलने के बाद भाजपा सरकार बनने के बाद ये पहला बजट सत्र है। मध्यप्रदेश की नई मोहन सरकार का ये पहला बजट सत्र है। 7 फरवरी से शुरु हो रहे इस बजट सत्र में प्रदेश की मोहन सरकार सिर्फ अपनी योजनाओं का अनुमानित खर्च बताएगी बजट पेश नहीं किया जाएगा। बजट लोकसभा चुनाव के बाद होने बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, फसलें हुई बर्बाद,अन्नदाता पर ऊपरवाले की मार, Video