31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुटबाजी से जूझ रही भाजपा का दावा इतिहास रचेंगे, जीतू पटवारी ने भी कह दी बड़ी बात

MP By Election 2024: बुदनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सूबे में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है..उधर कांग्रेस ने भी कसी कमर...

2 min read
Google source verification
MP By election

बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने.

बुदनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सूबे में चुनावी रणभेरी बज चुकी है। भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। दोनों जगह भाजपा के लिए अलग-अलग स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। बुदनी में प्रत्याशी चयन तो विजयपुर में पार्टी नेताओं की आंतरिक गुटबाजी को शांत करना कठिन काम रहेगा। अब तक की तैयारी बुदनी, विजयपुर में जुलाई में प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न। प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा।

बुदनी में मतदाता- 2.44 लाख

पुरुष- 1.27 लाख

महिला- 1.16

भाजपा का गढ़

सीहोर जिले की बुदनी सीट 2006 से लगातार भाजपा का अभेद्य गढ़ रही है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह यहीं से विधायक चुने जाते रहे हैं। शिवराज के सांसद चुने जाने के बाद सीट रिक्त हुई है। यहां सबसे ज्यादा चुनौती प्रत्याशी का चयन है, क्योंकि शिवराज के बेटे कार्तिकेय भी प्रमुख दावेदार हैं। जब शिवराज यहां से चुनाव लड़ते थे तो कार्तिकेय चुनावी कैंपेन संभालते थे। पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को भी इस सीट से उतारा जा सकता है। इसी के साथ पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत भी दावेदारों में है।

आदिवासी हैं निर्णायक

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का 90 प्रतिशत भाग ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। आदिवासी वोटर निर्णायक हैं। भाजपा के लिए चुनौती पार्टी की आंतरिक गुटबाजी है, क्योंकि भाजपा छह बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत को चुनावी मैदान में उतार रही है।

ऐसे में स्थानीय भाजपा नेताओं में नाराजगी है। नाराजगी दूर करने के लिए सत्ता और संगठन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर साधा गया है।

विजयपुर में कुल मतदाता- 2.54 लाख

पुरुष- 1.33 लाख

महिला- 1.20 लाख

इतिहास रचेंगे

उपचुनाव की घोषणा के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद। इन चुनाव में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में जीत का इतिहास रचा जाएगा।
-वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

आतंक का अंत करना है

विजयपुर में 10 माह के रामनिवास के आतंक का अंत करना है। कल या परसों प्रत्याशी घोषित कर देंगे, जो जनता की भावनाओं के अनुरूप होगा।

-जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

तो मुंह काला करूंगा

विजयपुर में कांग्रेस नहीं जीती तो अपना मुंह काला कर रैली निकालूंगा। समझ लूंगा कि कलयुग आ चुका है। अन्याय का बोलबाला है।

-बाबू जंडेल, श्योपुर विधायक