26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की राजधानी भोपाल अप्रैल में सबसे गर्म, 23 साल का टूटा रिकॉर्ड

MP Weather Update: दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े बेहाल करने लगे हैं। 23 साल के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में ही तापमान 41.6 डिग्री पर पहुंचा...यहां जानें एमपी की राजधानी भोपाल में कैसे टूटा रिकॉर्ड
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 8 Apr 2025, 9:53 AM IST

MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: अप्रैल के पहले हफ्ते की विदाई इस बार तेज गर्मी (Hottest MP) से हो रही है। दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े बेहाल करने लगे हैं। सोमवार को शहर का तापमान 41.6 डिग्री पर पहुंच गया। 23 साल के बाद (Record Broken in April 2025) अप्रैल के पहले हफ्ते में ही तापमान 41.6 डिग्री (Bhopal Weather Update) पर पहुंचा है। इसके पहले 6 अप्रेल 2002 को भी तापमान 41.6 डिग्री पर पहुंचा था। इस बार मौसम विभाग ने तेज गर्मी की संभावना जताई है।

2022 में भी तेज गर्मी से हुई थी शुरुआत

शहर में तीन साल पहले 2022 में भी अप्रैल में तेज गर्मी से अप्रैल की शुरुआत हुई थी, इस दौरान 1 से 7 अप्रैल तक लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर था, वहीं 5 और 7 अप्रैल को तापमान 41.1 डिग्री पर पहुंचा था, इसके बाद 8 अप्रैल को तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंच गया था।

दस साल में अप्रेल के पहले हफ्ते की स्थिति

3 अप्रैल 2024- 38.5

7 अप्रैल 2023 - 37

7 अप्रैल 2022 - 41.1

6 अप्रैल 2021 - 41.17

6-7 अप्रैल 2020 - 38.3

5 अप्रैल 2019 - 41.3

4 अप्रैल 2018 - 40

3 अप्रैल 2017 - 40.3

3 अप्रैल 2016 - 41.4

3 अप्रैल 2015 - 37.8

अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा

मौसम विशेषज्ञ जीडी मिश्रा का कहना है कि फिलहाल मौसम इसी तरह रहेगा। अगले दो तीन दिन तापमान इसी तरह बना रहेगा।

हर तीन घंटे में ऐसे रही पारे की चाल

सुबह 5:30 - 24.2

सुबह 8:30 - 30.6

सुबह 11:30 - 38

दोपहर 2:30 - 40.6

शाम 5:30 - 40

तापमान डिग्री सेल्सियस में

ये भी पढ़ें: तीन दिन में आ रही स्मार्ट सिटी गाइड लाइन, दिल्ली में हुई समीक्षा में एमपी के 7 शहर शामिल

ये भी पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसला जल्द