16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में कौन होगा नया मुख्य सचिव, डीजीपी के नाम भी चर्चाओं में

mp chief secretary news: मध्यप्रदेश को जल्द ही मुख्य सचिव मिलने वाला है। मुख्य सचिव के पद के लिए डा. राजेश राजौरा का नाम सबस ऊपर लिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jun 17, 2024

dr mohan yadav news

mp chief secretary news: मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही बड़े अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन भी होंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश को जल्द ही नया मुख्य सचिव मिलने वाला है, वहीं पुलिस का मुखिया के लिए भी हलचल चल रही है।

क्या सीएस बनेंगे डा. राजेश राजौरा

एमपी के मुख्य सचिव पद के लिए डा. राजेश राजौरा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उनका नाम तय माना जा रहा है। हाल ही में राजौरा को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्त किया गया है। वर्तमान में मुख्यसचिव वीरा राणा के छह माह का एक्टेंशन भी अगस्त में खत्म हो रहा है।

MP News: सीनियर IAS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, राजेश राजौरा और संजय शुक्ल संभालेंगे सीएम ऑफिस

सीएम आफिस में हुई पदस्थापना

हाल ही में राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन बड़े आइएएस अफसरों के प्रभार बदल दिए थे। इनमें डा. राजेश राजौरा को सीएम हाउस में अपर मुख्य सचिव बनाया है, वहीं आइएएस आफिसर डा. संजय शुक्ला को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आफिस की जिम्मेदारी दी गई है। मध्यप्रदेश के इति​हास में शायद यह पहला मौका है जब सीएम सचिवालय में एसीएस की पदस्थापना हुई है।

PMO की तर्ज पर पावरफुल बन रहा CMO, ऐसा है मोहन यादव का नया मैनेजमेंट

डीजीपी की भी तलाश

इन्हीं के साथ ही पुलिस विभाग को भी नया डीजी मिलने वाला है। नया डीजी कौन होगा, इस पर गृह विभाग में हलचल चल रही है। इनमें प्रमुखता से डीजी इओडब्ल्यू अजय शर्मा और डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, जीपी सिंह के नाम के कयास लग रहे हैं।

कलेक्टरों के भी तबादले होंगे

लोकसभा चुनाव आचार संहिता हटने के बाद कई आइएएस और आइपीएस अफसरों के भी तबादलें की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश में 6 जिलों के कलेक्टर बदले जाने की सुगबुगाहट है। सूत्रों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि जुलाई में विधानसभा के मानसून सत्र के बाद भी तबादलें हो सकते हैं।

नई ट्रांसफर पॉलिसी

मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार की नई ट्रांसफर नीति तैयार है। विधानसबा के मानसून सत्र में इसे लागू किया जा सकता है। इसके साथ ही मानसून सत्र के बाद मध्यप्रदेश के मंत्रियों को जिलों के भी प्रभार दिए जाएंगे, जिससे वे जिले के भीतर ट्रांसफर कर सकेंगे।