20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 9 प्रवक्ताओं को हटाया- 53 कार्यकर्ताओं को दिया अहम दायित्व

MP Congress - एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस के मीडिया विभाग में यह परिवर्तन किया गया है।

2 min read
Google source verification
MP Congress gave important responsibilities to 53 workers

एमपी कांग्रेस

MP Congress - एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस के मीडिया विभाग में यह परिवर्तन किया गया है। प्रदेश के 53 कार्यकर्ताओं को अहम दायित्व देते हुए पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता बनाया है जबकि 9 कार्यकर्ताओं को इस जिम्मेदारी से मुक्त भी कर दिया है। संगठन प्रभारी संजय कामले ने यह नियुक्तियां की हैं। इसके साथ ही पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता पद समाप्त कर दिया है।

करीब एक साल पहले कांग्रेस ने केके मिश्रा के स्थान पर मुकेश नायक को मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया था। तब प्रदेश में 9 मुख्य प्रवक्ताओं की नियुक्ति की थी और 22 प्रवक्ता भी बनाए गए थे। इनमें से कई प्रवक्ताओं को अब हटा दिया गया है।

यह भी पढ़े : डॉ. मोहन यादव को क्यों बनाया गया मुख्यमंत्री, स्वामी अवधेशानंद का बड़ा बयान

यह भी पढ़े :शनिवार और रविवार सहित तीन दिनों की छुट्टी रद्द, सरकार का बड़ा फैसला

जिन प्रवक्ताओं को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है उनमें पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, डॉ.अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाह और विपिन वानखेड़े शामिल हैं। इनके अलावा अवनि बंसल, राजकुमार उपाध्याय केलू, रीना बौरासी, अमित शर्मा को भी हटाया गया है।

53 कार्यकर्ताओं को प्रवक्ता के पद का दायित्व दिया

कांग्रेस के मीडिया विभाग में अब 53 कार्यकर्ताओं को प्रवक्ता के पद का दायित्व दिया गया है। इनमें इन्हें मिली जगह
अजीत भदौरिया, अपराजिता पांडे, अब्बास हफीज, अभिनव बरोलिया, अमित चौरसिया, अमित तावड़े, अंबिका शर्मा, अवनीश बुन्देला, आनंद जाट, आनंद जैन कासलीवाल, आरपी सिंह, कुंदन पंजाबी, गुंजन शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, ज्योति पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलाभ शुक्ला, नूरी खान, प्रतिभा विक्टर, प्रमोद द्विवेदी, प्रवीण धौलपुरे, प्रियंका शर्मा, फिरोज सिद्दीकी, भूपेन्द्र गुप्ता, मिथुन अहिरवार, मुकेश पंथी, मृणाल पंत, योगेश यादव, रवि वर्मा, रवि सक्सेना, राजेश चौकसे, राम पांडे, राहुल राज, रितेश त्रिपाठी, रोशनी यादव, विक्रम चौधरी, विनय सक्सेना, विनोद शर्मा, विवेक त्रिपाठी, शहरयार खान, शैलेन्द्र पटेल, संगीता शर्मा, संतोष सिंह गौतम, संतोष सिंह परिहार, संदीप सबलोक, साबिर फिट, समर सिंह शामिल हैं।