प्रदर्शन कर रहे नेताओं की मांग थी कि जिस तरह नर्सिंग घोटाले में नियमों को ताक पर रखकर कॉलेजों को मान्यता दी गई और मंत्री विश्वास सारंग जिस तरह युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है उन्हें प्रदेश के लिए गधे चाहिए। इसलिए हम उन्हें गधे भेंट करना चाहते हैं। वहीं, इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कहा कि, युवाओं को आखिर ये सरकार क्या बनाना चाहती है। इसे लेकर ये प्रदर्शन किया गया है।