
mp congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नई टीम बनाने के पहले संगठन की सर्जरी शुरू कर दी है। साथ ही यह भी बताने का प्रयास किया है कि टीम में हैं तो सक्रियता से काम करना होगा। इसी कड़ी में 18 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को हटा दिया गया है। इनमें ज्यादातर निष्क्रिय थे।
इनमें छिंदवाड़ा, देवास, आलीराजपुर, धार, विदिशा, झाबुआ, दमोह जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हैं। इन पर फील्ड से जुटाई जानकारी पर कार्रवाई की गई। इनकी रिपोर्ट और अनुशंसा पर इन्हें हटाने का निर्णय लिया गया। एक दर्जन जिलाध्यक्षों को भी हटाए जाने की तैयारी है।
प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का इंतजार कम खत्म होने वाला है। नई टीम के लिए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सहमति बन गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम में युवाओं के साथ अनुभव को भी तवज्जो मिलेगी। पटवारी का 300 दिन का कार्यकाल 16 दिसंबर को पूरा होगा। वे बुधवार को ही दिल्ली से लौटे। प्रदेश संगठन बनाने के लिए उनको हाईकमान की सहमति भी मिली है।
छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ ब्लॉक के प्रमोद सूर्यवंशी, दमुआ ब्लॉक के विनोद निरापुरे, तामिया ब्लॉक के मनमोहन साहू, सौंसर ब्लॉक केशव बोडे, देवास जिले के हाट पिपल्या ब्लॉक से कन्हैया लाल मिस्त्री, क्षिप्रा उप ब्लॉक के धर्मेद्र जायसवाल, आलीराजपुर जिले से सोण्डवा ब्लॉक के हरदास चौहान, झाबुआ जिले के सुरेश मुथा हटाए गए हैं। जबकि परासिया, जामई, मोहहखेड, कानवन, कैसूर, जबेरा, तेंदुखेड़ा, तेजगढ़ के ब्लॉक अध्यक्षों के पद भी रिक्त हुए हैं।
Updated on:
11 Oct 2024 04:10 pm
Published on:
11 Oct 2024 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
