
'व्हाइट हाउस' में बनेगी बीजेपी सरकार को गिराने की प्लानिंग, कड़ी सुरक्षा में होगा काम
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं से चर्चा करने के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों से मुलाकात किया। राजधानी भोपाल में मधुसूदन मिस्त्री की यह दूसरी बैठक है। इसके पहले भी चुनाव के मुद्दों को लेकर और आगे की रणनीति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की थी।
मिस्त्री नेताओं से हर सीट की जानकारी
स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा की थी। मिस्त्री अपने साथ एक डायरी लेकर आए थे। इसमें नेताओं के 2013 के विधानसभा चुनाव के दावों और हर विधानसभा क्षेत्र की जानकारी थी। वे पिछली बार भी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष थे।
उस दौरान नेताओं अपने समर्थकों को टिकट दिलाने और जीत के दावे किए थे, लेकिन जमीनी हकीकत में हार का सामना करना पड़ था। मिस्त्री नेताओं से एक-एक सीट की जानकारी ली हैं। इसमें क्षेत्र के जातिगत समीकरण, नेताओं की स्थिति सहित अन्य जानकारी शामिल है।
युवक कांग्रेस ने 70, महिला कांग्रेस ने 11 सीटें मांगी थी
स्क्रीनिंग कमेटी गठित होने के बाद पहली बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, सदस्य नीता डिसूजा और अजय कुमार लल्लू ने नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की थी। इसमें ज्यादातर नेताओं ने टिकट का दावा पेश किया। उन्होंने लगातार दो और तीन बार हारने वालों को टिकट न देने और चेहरे बदलने का भी सुझाव दिया था। चर्चा में ये सुझाव आए थे - 30 फीसदी युवाओं को टिकट दिए जाएं। एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट दें। बड़े अंतर से हारने वालों को टिकट नहीं दें। टिकट में उम्र का बंधन नहीं हो। सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार को टिकट दिया जाए। दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट नहीं दें।
Published on:
17 Aug 2018 12:40 pm
