scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 12248 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 4 लाख 08 हजार के पार, 24 घंटे में 66 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 12248 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 4 लाख 08 हजार के पार, 24 घंटे में 66 की मौत

locationभोपालPublished: Apr 19, 2021 07:02:57 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 12248 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 408080 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4557 पहुंची है।

7 days Corona curfew in Burhanpur

7 days Corona curfew in Burhanpur

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12248 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 408080 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4557 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1692 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89317 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1047 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 77281 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 10989 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1679 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68570 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 674 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 59138 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 8758 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26531 हो गई है। शहर में अब तक 325 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 21802 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4404 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 24857 हो चुकी है। जबकि, 278 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 18915 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 5664 केस एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9196 हो गई है। इनमें से 128 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 6578 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2490 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8227 हो गई है। जिले में अब तक 164 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6565 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1498 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8059 हो चुकी है। इनमें से 136 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 6839 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1084 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 8174 हो गई है। इनमें से 134 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7274 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 766 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6929 हो गई है। इनमें से 102 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 5406 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1421 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6053 हो गई है। इनमें से 78 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 5216 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 759 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6398 हो गई है। इनमें 38 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4700 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1660 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5880 हो चुकी है। यहां 84 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4439 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1357 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80pb79
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो