scriptMP Corona Update: एक दिन में 731 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 43 हज़ार के पार, 24 घंटे 9 की मौत | mp corona update positive 243302 and 3627 death new variants of Corona | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 731 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 43 हज़ार के पार, 24 घंटे 9 की मौत

locationभोपालPublished: Jan 03, 2021 07:41:36 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 731 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 243302 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3627 पहुंची है।

photo_2020-10-31_22-09-46.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 731 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 243302 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3627 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 183 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55320 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 867 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 51605 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2835 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 173 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39601 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 581 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 37022 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1998 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15963 हो गई है। शहर में अब तक 204 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15464 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 295 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15562 हो चुकी है। जबकि, 242 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14885 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 435 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5120 हो गई है। इनमें से 93 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4846 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 181 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5056 हो गई है। इनमें से 148 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4737 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 171 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4682 हो गई है। जिले में अब तक 102 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4349 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 231 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4433 हो चुकी है। इनमें से 78 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4116 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 239 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3871 हो गई है। इनमें 57 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3739 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 75 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3874 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3711 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 130 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3613 हो चुकी है। यहां 60 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3486 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3513 हो गई है। इनमें से 63 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3337 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 113 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yftbi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो