संभव है, बारिश के पहले बढ़ी हुई राशि मिलेगी। खास यह कि अभी छात्र एक साल के लिए ही सुविधा पा रहे हैं, अब 3 साल वे दिल्ली में रहकर पढ़ सकेंगे। सरकार का मानना है, एक साल में तैयारी पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में छात्रावास गृह योजना से दो साल में 50-50 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है। अभी दिल्ली में एक साल तक 50 सीटों का ही इंतजाम है।