31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp election 2023: केजरीवाल ने किन्नर को भी दिया टिकट, फिल्म एक्ट्रेस भी लड़ेगी चुनाव

आम आदमी ने एक किन्नर और फिल्म एक्ट्रेस को भी बनाया उम्मीदवार...। चर्चाओं में रहेगी यह सीटें...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 03, 2023

aap1.png

विपक्षी गठबंधन इंडिया की प्रमुख घटक आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अपने उम्मीदवार उतारकर गठबंधन के एकजुट होकर काम करने की संभावनाओं को झटका दिया है। आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। खास बात यह है कि इस सूची में कुछ चौंकाने वाले नाम भी है। इस पार्टी ने अपनी फिल्म एक्ट्रेस चाहत पांडे को भी मैदान में उतारा है, वहीं किन्नर को आम आदमी पार्टी का टिकट दिया। वहीं भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा का भी नाम है।

मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को दो लिस्ट जारी कर दी है, वहीं कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर सभी को चौंका दिया है। इस पार्टी ने अपनी फिल्म एक्ट्रेस चाहत पांडे को भी मैदान में उतारा है, वहीं किन्नर को आम आदमी पार्टी का टिकट दिया।

मध्यप्रदेश में कई वर्षों के बाद विधानसभा चुनाव 2023 में दिलचस्प मामले देखने को मिलेंगे। आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची में मलहरा से एक किन्नर को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं चाहत पांडे नाम की एक अभिनेत्री को दमोह से टिकट दिया है।


चुनाव में चंदा किन्नर

मध्यप्रदेश में पहली विधायक बनने वाली शबनम मौसी के बारे में आपने जरूर सुना होगा। शबनम मौसी ने विधानसभा का चुनाव जीतकर सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया था। इस बार भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। मलहरा सीट से चंदा किन्नर को टिकट दिया गया है। इससे पहले से ही छतरपुर जिले के बड़ा महलेरा कस्बे में चंदा किन्नर के चुनाव लड़ने की चर्चाएं आने लगी थी। चंदा चाहती है कि हर वर्ग के लोगों के लिए विकास की दिशा में कई योजनाएं और मानविकी अधिकारों की संख्या संरक्षित हो।

आप का एक भी विधायक नहीं

यह आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम है। जबकि पहली सूची में 10 नाम घोषित किए थे। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने अब तक 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। फिलहाल मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थीं और गठबंधन सरकार बनाई थी। भाजपा ने 109 सीटें जीत सकी थीं। इसके बाद मार्च 2020 में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई, जिसके बाद भाजपा सत्ता में लौट आई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

यहां देखें दूसरी लिस्ट

भांडेर रमानी देवी जाटव
भिंड राहुल कुशवाह
मेहगांव सतिंदर भदौरिया
भोपाल उत्तर मो. सऊद
नरेला रईसा बेगम मलिक
दमोह चाहत मणि पांडे
मल्हरा चंदा किन्नर
महू (इंदौर) सुनील चौधरी
गंधवानी भेरूसिंह अनारे
शिवपुरी अनूप दयाल
सिवनी-मालवा सुनील गौर
इंदौर-1 अनुराग यादव
इंदौर-4 पीयूष जोशी
बरगी आनंद सिंह
पनागर पंकज पाठक
पाटन विजय मोहन पल्हा
सेंधवा नन सिंह नवड़े
चांचौड़ा ममता मीणा
देवतलाब दिलीप सिंह गुड्डू
मनगंवा वरुण अंबेडकर
मऊंगज उमेश त्रिपाठी
रैगांव वरुण गुज्जर खटीक
मानपुर उषा कौल
देवसर रतिभान साकेत
सीधी आनंद मंगल सिंह
बिजावर अमित भटनागर
छतरपुर भगीरथ पटेल
नागदा-खाचरौद सुबोध स्वामी
रीवा दीपक सिंह पटेल

पहली लिस्ट में यह नाम

सेवड़ा से संजय दुबे
भोपाल गोविंदपुरा से सज्जन सिंह परमार
भोपाल हुजूर से डॉ. रविकांत द्विवेदी
दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर
मुरैना से रमेश उपाध्याय
पेटलावद से कोमल डामोर
सिरमौर से सरिता पांडे
सिरोंज से आईएस मोर्य
चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा 'राजन'
महाराजपुर से रामजी पटेल