20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 – भोजन करने का भी वक्त नहीं, सरपट दौड़ते भागते शिवराज…

‘शिवराज जितनी दौड़भाग प्रदेश का कोई अन्य नेता नहीं कर सकता।’ क्या यह बात सही है, यह जानने के लिए रिसर्च की और चुनावी दौरों का अध्ययन किया। पता चला, चुनाव के ऐलान से अब तक सबसे अधिक सभाएं भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की हैं।

2 min read
Google source verification
shiv_bhojan.png

भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

विजय चौधरी, भोपाल. ‘शिवराज जितनी दौड़भाग प्रदेश का कोई अन्य नेता नहीं कर सकता।’ क्या यह बात सही है, यह जानने के लिए रिसर्च की और चुनावी दौरों का अध्ययन किया। पता चला, चुनाव के ऐलान से अब तक सबसे अधिक सभाएं भाजपा के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की हैं। आधे से ज्यादा प्रदेश को वे नाप चुके हैं। अब तक 122 सीटों पर जाकर उन्होंने प्रचार किया है। शिवराज ने अपने सियासी अनुभव को भुनाते हुए नामांकन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन, रोड शो और जनसभा यानी हर फॉर्मेट में जौहर दिखाया है। उनके दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे होती है।

नया अंदाज, मंच से सीधे जनता के पास
इन दिनों सीएम ने नया अंदाज दिखाना शुरू किया है। सभा के बाद मंच से कूदकर नीेचे उतरते हैं। 2.5 से 3 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नीचे आते हैं और दौडकऱ वे खुद बैरीकेड खोलकर जनता से मिलने पहुंच जाते हैं। उन्होंने इसके लिए पांच मिनट तय कर रखे हैं।

यह भी पढ़ें: सतना में बोले राहुल- छोटे व्यापारियों को जीएसटी में उलझाया, चहेते उद्योगपति कर रहे मौज, Video

पहली बार दीपावली पर भी करेंगे सभा
शिवराज दीपावली के दिन भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चार सभाओं को संबोधित करेंगे। रविवार को वे मालथोंन (खुरई), बैरसिया (भोपाल), कुक्षी (धार) और उधमखेड़ी (सारंगपुर) पहुचेंगे। शिवराज ने धनतेरस पर भी 11 चुनावी सभाएं और शाम को भोपाल में लाड़ली बहनों के साथ खरीदारी की थी।

11 अक्टूबर शाम 7 बजे से शुरुआत
आचार संहिता लगने के बाद शिवराज दो दिन के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश चले गए। 11 की शाम 6:30 बजे लौटे और शाम 7 बजे भोपाल उत्तर सीट से प्रचार की शुरुआत की। उस दिन उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए बयान दिया, ‘मर भी गया तो जनता की सेवा के लिए राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह फिर जिंदा हो जाऊंगा।’ तब से वे लगातार सभाएं कर रहे हैं।

शुरुआत तीन सभा से हुई थी और अब 8 से 10 सभा हर दिन कर रहे हैं। अब तक 122 विधानसभा सीटों पर पहुंच चुके हैं। यही गति रही तो 15 नवंबर की शाम तक वे 180 सीटों को कवर कर लेंगे।

दिनचर्या ऐसी...विमान में ही करते भोजन
सीएम सुबह नियमित योग-ध्यान करते हैं। हल्का नाश्ता लेते हैं। इसमें अंकुरित अनाज रहता है। इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरूरी काम निपटाते हैं और सभा के लिए निकल पड़ते हैं। सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच उडनख़टोले तक पहुंचना होता है। कार में ही फल खाते हैं। पपीता-अनारदाने पसंदीदा फल हैं। दौडकऱ विमान में सवार होते हैं और शुरू हो जाता है प्रचार का सिलसिला।

हर सभा में एक से डेढ़ घंटा समय दे रहे हैं। वे कहते हैं, ‘मेरी कोशिश है दिन में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचकर संवाद करूं।’ खास यह कि व्यस्त शेड्यूल के बीच विमान में ही भोजन करते हैं। खाने में दाल, हरी सब्जी, दो चपाती लेते हैं। शाम 5-6 बजे के बीच नाश्ता करते हैं।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023 - दिग्विजय के भाई के पास 200 करोड़, जानिए बेटे जयवर्धन के पास कितनी संपत्ति