
भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट का गठन वर्ष 2008 में किया गया था। यहां पहला चुनाव भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र डागा ने जीता था जो बाद में कांग्रेस में चले गए। वर्ष 2013 और 18 में इस सीट से भाजपा के टिकट पर रामेश्वर शर्मा चुनाव जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार भी ङ्क्षसधी समुदाय के नरेश ज्ञानचंदानी पर अपना दांव लगाया है। हुजूर के सबसे बड़े रहवासी एवं व्यावसायिक क्षेत्र कोलार में बन रही सिक्स लेन सडक़ इस विधानसभा का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। पत्रिका ने मौके पर जाकर नब्ज टटोलने का प्रयास किया।
सिक्स लेन जल्दी से बन जाए ट्रैफिक से मिलेगी निजात
मतदाताओं ने कहा कि उन्हें सिक्स लेन प्रोजेक्ट की वजह से दिक्कतों का सामना तो करना पड़ रहा है लेकिन इसके बनने से हर दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मतदाताओं का रुझान रहवासी एवं व्यावसायिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य पर भी देखा गया। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ कोलार अब तेजी से शहरीकरण की तरफ बढ़ रहा है।
प्रमुख मुद्दे- Rameshwar Sharma (BJP)
- कांग्रेस सरकार की 15 महीने के घोटाले सहित कई मुद्दों को उजागर करना।
- प्रदेश की कई बहुउद्देश्यीय योजनाओं को बंद किया गया। इस पर काम करेंगे।
- सनातन धर्म का अपमान, किसान कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोला गया।
- पटवारी भर्ती घोटाला, इसके साथ कई अन्य गड़बड़ी पर काम।
प्रमुख मुद्दे- Naresh Gyanchandani (Congress)
- व्यापम घोटाला, इस पर मारे गए लोगों पर बड़ा खुलासा।
- कमीशन की सरकार झूठी घोषणाएं। जनता से कई वादे झूठे किए।
Updated on:
11 Nov 2023 09:55 am
Published on:
11 Nov 2023 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
