
मतदान के लिए आठ दिन बाकी हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। ज्यादातर विधानसभा सीटों में वैसे तो भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। कुछ सीटों पर बागियों और छोटे दलों ने समीकरण बिगाड़ दिए है। इन्होंने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। मालूम हो प्रदेश में भाजपा के 35 जबकि कांग्रेस के 36 बागी हैं। कुछ निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, जबकि कुछ अन्य दलों चुनाव मैदान में हैं।
ऐसी है प्रमुख सीटों की स्थिति
चांचौड़ा में कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह और भाजपा के प्रियंका मीणा मैदान में हैं। भाजपा की बागी ममता मीणा आप से टिकट लेकर मैदान में हैं।दिमनी में भाजपा से नरेंद्र तोमर, कांग्रेस से रवीन्द्र तोमर और बसपा से बलबीर दण्डोतिया के बीच तगड़ा मुकाबला है। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील कांग्रेस प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के ही बागी आरिफ के भाई आमिर निर्दलीय मैदान में हैं। कांग्रेस के बागी नासिर इस्लाम भी निर्दलीय हैं। भाजपा ने यहां पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उतारा है। बुरहानपुर से भाजपा से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और कांग्रेस से विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार के बेटे हर्ष चौहान के निर्दलीय आने से मुकाबला रोचक हो गया है।
- मैहर में विंध्य जनता पार्टी से नारायण त्रिपाठी ने चुनाव त्रिकोणीय बनाया।
- सीधी से भाजपा की रीति पाठक और कांग्रेस से पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह मैदान में हैं। भाजपा के बागी विधायक केदार शुक्ला के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
- मंडला जिले के बिछिया सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कमलेश टेकाम, भाजपा के विजय आनंद मरावी व कांग्रेस से नारायण सिंह के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। डिंडौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेसी रुद्रेश परस्ते निर्दलीय उतरकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।
- बुंदेलखंड के जतारा में कांग्रेस के बागी धर्मेंद्र अहिरवार बसपा, सागर की बंडा में भाजपा के बागी सुधीर यादव ने आप से उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
- ग्वालियर चंबल में 5 सीटों पर बसपा-सपा से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। लहार से भाजपा बागी रसाल सिंह बसपा, अटेर से मुन्ना भदौरिया सपा, भिंड से संजीव कुशवाह बसपा, मुरैना से भाजपा के बागी राकेश रुस्तम बसपा से हैं। सुमावली से कांग्रेस के बागी कुलदीप सिकरवार मैदान में डटे हैं।
प्रमुख दलों के उम्मीदवार
- बसपा: 178
- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी: 52
- सपाक्स: 50
- जनहित पार्टी: 16
- समाजवादी पार्टी : 71
- आम आदमी पार्टी : 66
- वास्तविक भारत पार्टी: 10
- विंध्य जनता पार्टी : 39
मतदाता
- पुरुष - 75.84 फीसदी
- महिलाएं - 74.01 फीसदी
- थर्ड जेंडर - 25 फीसदी
पार्टी- वोट
- भाजपा - 41.2 फीसदी
- कांग्रेस - 40.89 फीसदी
- बसपा - 5.01 फीसदी
- सीपीआई - 0.10 फीसदी
- सीपीएम - 0.04 फीसदी
- आप - 0.66 फीसदी
- सपा - 1.30 फीसदी
2018 में मिले वोट
- भाजपा - 109 फीसदी
- कांग्रेस - 114 फीसदी
- सपा - 02 फीसदी
- सपा - 01 फीसदी
- निर्दलीय - 04 फीसदी
विधानसभा चुनाव मैदान में कुल 2533 उम्मीदवार हैं।
2280 पुरुष एवं 252 महिला उम्मीदवार हैं।
Updated on:
09 Nov 2023 12:51 pm
Published on:
09 Nov 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
