14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में 32 मंत्री मैदान में, 23 सीटों पर बढ़ गया वोट प्रतिशत, 9 पर घटा

mp election 2023: किसके हिस्से में जीत और हार: मंत्रियों की सीट पर बढे़-घटे वोटों से उलझन

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 02, 2023

bjp-congress_1.png

विधानसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग सहित राजनीतिक दलों ने खूब प्रयास किए। भाजपा ने 51% वोट शेयर का लक्ष्य को लेकर बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया। मैदान में असर भी दिखा।

इस दौरान प्रदेश के 34 में से 32 मंत्री ऐसे हैं जो फिर से चुनावी मैदान में हैं। उनमें 23 की सीटों पर मत प्रतिशत बढ़ा, पर 9 सीटों पर मतदान घटा। शिवपुरी से यशोधराराजे सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया तो ओपीएस भदौरिया का मेहगांव से टिकट कटा। राजनीतिक पंडित ये गुणा-भाग लगा रहे हैं कि इन सीटों पर मत प्रतिशत बढ़ने का फायदा एंटी इनकंबेंसी के रूप में कांग्रेस को मिलेगा या भाजपा की योजनओं को जाएगा।











































































नामसीट20182023वोटिंग ट्रेंड

शिवराज सिंह चौहान


बुधनी83.6984.861.17
नरोत्तम मंत्रीदतिया77.3579.402.05
तुलसीराम सिलावटसांवेर80.9780.240.73
विजय शाहहरसूद79.0579.580.53
जगदीश देवड़ामल्हारगढ़86.5686.330.23
बिसाहूलाल सिंहअनूपपुर76.6377.671.04
मीना सिंहमानपुर77.1877.090.09
कमल पटेलहरदा81.6682.681.02
गोविंद सिंह राजपूतसुरखी75.7776.050.28










































































बृजेन्द्र प्रताप सिंहपन्ना74.0874.830.75
विश्वास सारंगनरेला66.0165.480.53
महेन्द्र सिंह सिसौदियाबमोरी79.6380.831.2
डॉ. प्रभुराम चौधरीसांची75.3777.432.06
ओमप्रकाश सकलेचाजावद84.5087.172.67
उषा ठाकुरमहू79.4277.392.03
प्रद्युमन सिंह तोमरग्वालियर63.3765.291.92
अरविंद सिंह भदौरियाअटेर61.9564.222.27
मोहन यादवउज्जैन दक्षिण68.8770.591.72
हरदीप सिंह डंगसुवासरा82.6783.540.87




























































राजवर्धनसिंह दत्तीगांवबदनावर86.1484.851.29
भारत सिंह कुशवाहग्वालियर ग्रामीण69.1874.545.36
इंदरसिंह परमारशुजालपुर82.2684.702.44
रामकिशोर नानो कांवरेपरसवाड़ा82.8286.483.66
सुरेश धाकड़पोहरी75.9278.963.04
राजेन्द्र शुक्लारीवा67.2268.281
राहुल सिंह लोधीखरगापुर73.1975.292.1

बड़वानी में सबसे ज्यादा घटा मत प्रतिशत

पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल बड़वानी से चुनाव लड़ते हैं। 2018 की तुलना 5.25 % मतदान कम हुआ। रामखिलावन पटेल की अमरपाटन सीट पर 1.03% तो नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह की खुरई सीट पर 2.02% मतदान घटा।

मुंगावली-बालाघट में बढ़ा मत प्रतिशत

राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव की मुंगावली सीट पर सर्वाधिक 4.41% मतदान बढ़ा। मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बालाघाट सीट पर 4.09, मंत्री गोपाल भार्गव के क्षेत्र रहली में 3.26% वोटिंग बढ़ी।