
IPS Officers MP - (फोटो- Patrika.com)
IPS MP- राज्य सरकार ने एक बार फिर देर रात प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया। शुक्रवार देर रात राज्य के 9 आइपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आईपीएस की इस तबादला सूची में सबसे अहम नियुक्ति रुचिवर्धन मिश्रा की है। उन्हें पुलिस मुख्यालय से हटाकर भोपाल ग्रामीण का आइजी बनाया है। शहडोल और शाजापुर जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। उनके स्थान पर सरकार ने दो अन्य आईपीएस को जिलों का अहम दायित्व दिया है। आईपीएस प्रिंयका शुक्ला को शाजापुर का तो संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का एसपी बनाया गया है। नर्मदापुरम के नए आइजी आइपीएस चंद्रशेखर सोलंकी बनाए गए। स्पेशल डीजीपी आदर्श कटियार को एक्सट्रा चार्ज दिया गया है।
अधिकारियों की तबादला सूची में शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षकों के भी नाम
आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षकों के भी नाम हैं। राज्य सरकार ने दोनों जिलों में नए एसपी नियुक्त किए हैं। संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर के एसपी के रूप में नया दायित्व दिया है।
गृह विभाग ने सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए आईजी नियुक्त किए हैं। रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन भोपाल बनाया गया है। वे अभी आईजी प्रशासन, पीएचक्यू के पद पर पदस्थ हैं। वर्तमान में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ चंद्रशेखर सोलंकी को नर्मदापुरम का आईजी बनाया गया है। नर्मदापुरम के आईजी मिथिलेश शुक्ला को अब सागर रेंज का आईजी बनाया गया है। उनके पास सागर आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी था।
इधर जोन स्तर पर हरिनारायण चारी मिश्रा को एससीआरबी से पुलिस मुख्यालय में आइजी (प्रशासन) बनाया है। विशेष पुलिस महानिदेशक यानि स्पेशल डीजीपी (प्रशासन) आदर्श कटियार को (दूरसंचार) व इंदौर आइजी ग्रामीण अनुराग को विसबल इंदौर और आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
हरिनारायण चारी मिश्रा आइजी, एससीआरबी से आइजी (प्रशासन), पीएचक्यू
रुचिवर्धन मिश्रा आइजी (प्रशासन) पीएचक्यू से आइजी भोपाल ग्रामीण
चंद्रशेखर सोलंकी आइजी, विसबल इंदौर से आइजी, नर्मदापुरम मिथिलेश शुक्ला आइजी, नर्मदापुरम से आइजी, सागर
सिमाला प्रसाद डीआइजी, पीएचक्यू से डीआइजी, खरगोन यशपाल सिंह राजपूत एसपी, शाजापुर से एसपी, रेल इंदौर रामजी श्रीवास्तव एसपी, शहडोल से एआइजी, पुलिस अकादमी, भौंरी
संजय कुमार अग्रवाल एआइजी, पुलिस अकादमी भौंरी से एसपी, शहडोल
प्रियंका शुक्ला एआइजी, पीएचक्यू से एसपी, शाजापुर
Published on:
04 Jul 2026 07:54 am
