
हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की याद में दिया जाने वाला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2022 इस बार फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय लता मंगेशकर की स्मृति में दिया जाने वाला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशक उत्तम सिंह को दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये दोनों पुरस्कार MP के सर्वोच्च पुरस्कार हैं। संस्कृति विभाग की ओर से दिए जाने वाले सम्मान के लिए मुंबई में चयन समिति की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। जानें किस अभिनेत्री काे घर जाकर दिया गया राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान...
आपको बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में 60 साल तक महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया है। लाखों दिलों पर अमिट छाप छोडऩे वाले धर्मेंद्र 50 साल पहले 1973 में आई फिल्म ब्लैकमेल का गीत पल-पल दिल के पास...की आवाज में किशोर दा और अभिनय से धर्मेंद्र दर्शकों के दिल में उतर गए थे। निर्देशक उत्तम सिंह को लता मंगेशक सम्मान संगीत निर्देशक और प्रसिद्ध वॉयलिन वादक उत्तम सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में संगीत दिए। प्रोग्रामर और रिकॉर्डिस्ट के रूप में भी काम किया है। फिल्म दिल तो पागल है, गदर, पिंजर जैसी फिल्मों में दिया उनका संगीत मील का पत्थर साबित हुआ है।
आपको बताते चलें कि अब राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान और राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के तहत अभिनेता धर्मेंद्र और म्यूजिक कम्पोजर उत्तम सिंह को 5 लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका और शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा।
जानें कब से शुरू हुआ और अब तक किन्हें मिल चुका है किशोर कुमार सम्मान
1. पहली बार हृषिकेश मुखर्जी को सन् 1997-98 में यह पुरस्कार दिया गया।
2. नसीरुद्दीन शाह -1998-99
3. गुलजार -1999-00
4. कैफी आजमी - 2000-01
5. बी.आर. चोपड़ा - 2001-02
6. अमिताभ बच्चन - 2002-03
7. गोविन्द निहलानी - 2003-04
8. जावेद अख्तर - 2004-05
9. श्याम बेनेगल - 2005-06
10. शत्रुघ्न सिन्हा - 2006-07
11. मनोज कुमार - 2007-08
12. गुलशन बावरा - 2008-09
13. यश चोपड़ा - 2009-10
14. स्व. देव आनंद - 2010-11
15. सलीम खान - 2011-12
16. समीर - 2012-13
17. सु सई परांजपे - 2013-14
18. दिलीप कुमार - 2014-15
19. प्रियदर्शन - 2017-18
20. वहीदा रहमान - 2020-2021 - आपको बता दें कि अभिनेत्री वहीदा रहमान अकेली ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें, MP गवर्नमेंट ने घर जाकर यह सम्मान दिया था।
अब तक इन्हें मिला है राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
1. नौशाद - 1984-85
2. किशोर कुमार - 1985-86
3. जयदेव -1986-87
4. मन्ना डे - 1987-88
5. खय्याम - 1988-89
6. सु आशा भोसले - 1989-90
7. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल - 1990-91
8. येसुदास - 1991-92
9. राहुलदेव बर्मन - 1992-93
10. मती संध्या मुखर्जी - 1993-94
11. अनिल विश्वास - 1994-95
12. तलत महमूद - 1995-96
13. कल्याण जी आनन्द जी - 1996-97
14. जगजीत सिंह - 1997-98
15. इलिया राजा - 1998-99
16. एस.पी. बालसुब्रमण्यम् - 1999-00
17. भूपेन हजारिका - 2000-01
18. महेन्द्र कपूर - 2001-02
19. रवीन्द्र जैन - 2002-03
20. सुरेश वाडकर - 2003-04
21. ए.आर. रहमान - 2004-05
22. सु कविता कृष्णमूर्ति - 2005-06
23. हृदयनाथ मंगेशकर - 2006-07
24. नितिन मुकेश - 2007-08
25. रवि - 2008-09
26. अनुराधा पौडवाल -2009-10
27. राजेश रोशन,मुम्बई - 2010-11
28. हरिहरन , मुम्बई - 2011-12
29 उषा खन्ना - 2012-13
30 उदित नारायण - 2015-16
31 अनु मलिक - 2016-17
32 सुमन कल्याणपुर - 2017-18
33 कुलदीप सिंह - 2018-19
34 शैलेन्द्र सिंह - 2019-20
35 आनंद मिलिंद - 2020-21
Published on:
07 Oct 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
