क्या है मामला
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों के दरवाजों और रसोई में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर वाली सेरेमिक टाइल्स मेहमानों के स्वागत के लिये लगाए जाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, इस मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस ने गलत कहा था। प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी स्थानीय निकायों को जारी आदेश में कहा है कि पीएमएवाई योजना के तहत बनने वाले मकानों में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान की तस्वीर वाली दो टाइल्स 450 x600 एमएम लगाई जाएं। इन दो टाइल में से एक किचन में प्लेटफार्म के ऊपर सामने की दीवार पर तथा दूसरी टाइल मकान के दरवाजे के ऊपर लगाने के निर्देश दिए गए थे। टाइल्स में सबसे ऊपर 'सबका सपना-घर हो अपना भी लिखा होगा।