
उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी है। प्रतीकात्मक फोटो- Airports Authority of India X
MP News: मध्यप्रदेश दौरे पर आए पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करने के बाद अब उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट को विकसित करने की तैयारी है। एयरपोर्ट के लिए शिवपुरी जिला प्रशासन के पास 60 एकड़ के करीब जमीन उपलब्ध है। जिसमें 46 एकड़ और जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने के लिए केंद्र से सहमति मिल चुकी है। जिसके लिए भू अर्जन का काम शुरु हो चुका है। वर्तमान में उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 95 एकड़ जमीन मौजूद है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 241 एकड़ और जमीन मांगी है। 15 दिनों के अंदर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपनी होगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से उज्जैन, खंडवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, नीमच और मंडला में भी एयरपोर्ट बनाने का प्लान तैयार किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से साल 2024 में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयर स्ट्रिप को एयरपोर्ट में अपग्रेड करने की प्लानिंग है।
Published on:
01 Jun 2025 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
