
ओडिशा : एसटी की युवती की एससी के युवक से शादी (प्रतीकात्मक फोटो)
mp news: युवाओं में शादी को लेकर एंजाइटी डिसऑर्डर बढ़ने लगा है। वे पत्नी के माता-पिता को साथ नहीं रखने, बात-बात पर लड़ाई करने, तलाक की स्थिति बनने जैसी आशंका से डर रहे हैं। एक केस में तो एक युवा ने इंदौर में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद यह डर बढ़ने की बात कही है। डॉक्टरों की काउंसलिंग के बाद वह शादी के लिए लड़की देखने को राजी हुआ। डॉक्टरों का कहना है कि पहले शादी को लेकर यह एंजाइटी डिसऑर्डर लड़कियों में ही सामने आता था। अब लड़के भी पीड़ित हैं। कई युवा तो 38 साल की उम्र के बाद भी शादी के लिए तैयार नहीं होते। किसी घटना से ऐसी सोच गलत है। (Anxiety disorder in youth increases)
मानसिक रोग ट्रीटमेंट व काउंसलिंग के लिए शुरु किए गए निशुल्क टैली मानस कॉल सेंटर्स में ढाई साल में 1 लाख 21 हजार कॉल पहुंचे। कॉल सेंटर ग्वालियर मानसिक रोग चिकित्सालय व शा. मानसिक रोग चिकित्सालय बाणगंगा इंदौर में हैं। कॉल करने वालों ने उदासी, अवसाद, परीक्षा, कार्यस्थल संबंधी तनाव, नींद में गड़बड़ी, चिंता, नशा, गुस्सा, डर जैसी समस्याएं सबसे अधिक बताई।
121000 कॉल ढाई साल में
53507 कॉल 2024 से पहुंचे
27240 कॉल इंदौर में
26267 कॉल ग्वालियर में
5038 कॉल टेली मानस पर आए (मई में)
2758 कॉल इंदौर से
2284 कॉल ग्वालियर से
मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. वैभव चतुर्वेदी ने बताया कि शादी को लेकर एंजाइटी के केस पहले से आ रहे हैं। इनमें लड़कियों की संख्या अधिक रहती थी, लेकिन अब लड़के भी एंजाइटी डिसऑर्डर का शिकार हो रहे हैं। उनकी काउंसलिंग की जा रही है। परिवार को भी समझाया जाता है कि जल्दबाजी के बजाय मर्जी होने पर ही शादी की जाए।
उम प्रतिशत
0-12 वर्ष- 1.8%
13- 17 वर्ष- 7.1%
18-45 वर्ष- 74.8%
46-64 वर्ष- 13.3%
65 से अधिक 3%
हमारे पास 34 साल के युवा के परिजन का कॉल आया था। पता चला कि पेशेंट तीन साल से शादी को लेकर एंजाइटी डिसऑर्डर से पीड़ित था। इंदौर की घटना के बाद वह और अधिक डर गया था। उसकी काउंसलिंग की और ट्रीटमेंट भी दिया।- डॉ. कृष्णा मिश्रा, प्रभारी, टेली मानस इंदौर
Updated on:
20 Jun 2025 09:52 am
Published on:
20 Jun 2025 09:52 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
