
bhopal court lawyer assault alok sanjar son attack
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जिला कोर्ट में बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे पर हमले का मामला सामने आया है। पूर्व सांसद के बेटे वकील हैं जो अपने पक्षकार के साथ कोर्ट पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उन पर हमला किया और हाथापाई करते हुए धमकाया। हमले में सांसद के वकील बेटे की आंख के पास चोट आई है। आरोपी पूर्व सांसद के वकील बेटे का सगा साला है और उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। कोर्ट परिसर में वकील के साथ हुई हाथापाई व झूमाझटकी की इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मंगलवार दोपहर को भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर के वकील बेटे अनंत संजर पर जिला कोर्ट परिसर में हमला हो गया। अनंत संजर ने बताया कि वो पारिवारिक विवाद के मामले में काउंसलिंग के लिए कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान साला विद्युत भटनागर आया और उनके साथ जज के सामने ही अभद्रता की और धमकी दी। इसके बाद जैसे ही वो कोर्ट रूम से बाहर निकले तो आरोपी विद्युत ने हाथापाई कर दी और उनके कपड़े खींचे। इस दौरान आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि तेरी वकालत बंद कर दूंगा, तुझे बाहर देख लूंगा। हाथापाई में अनंत संजर की आंख के पास चोट आई है जिससे खून निकल आया। अनंत संजर के मुताबिक विद्युत भटनागर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उनकी पक्षकार विद्युत भटनागर की पत्नी हैं।
कोर्ट में हुई घटना के बाद अनंत संजर ने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पक्षकार जो कि आरोपी साले की पत्नी है उसने पहले ही आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य मामले करा रखे हैं। मंगलवार को जब वो अपनी पक्षकार के साथ कोर्ट में काउंसलिंग के लिए पहुंचे थो आरोपी साले विद्युत भटनागर ने उन्हें धमकाया और मारपीट की है। वहीं इस मामले में पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा है कि वो विवाद नहीं चाहते हैं और कानून अपना काम करे।
Published on:
24 Mar 2026 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
