जानकारी के मुताबिक भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रीवा के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन रवाना होने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हुई है। हादसा औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन के पास का है और हादसे की वजह तेज आंधी तूफान और बारिश बताई गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन की पटरियों के पास ही एक पुल का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए लोहे के सरिये लगाए गए हैं। तेज आंधी तूफान में लोहे के सरियों का ढांचा वंदे भारत ट्रेन पर गिरा है। लोहे के सरिये गिरने के कारण वंदे भारत ट्रेन की कुछ खिड़कियों के कांच फूट गए हैं और कुछ देर तक ट्रेन के गेट भी नहीं खुले जिसके कारण यात्रियों में दहशत फैल गई।