2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की वालों ने शादी से मना किया तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम

mp news: लड़की वालों के शादी से इंकार करने पर तनाव में रहने लगा था युवक...

less than 1 minute read
Google source verification
bhopl suicide

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शहर के अरेरा हिल्स थाना इलाके की है जहां युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। परिवार के सभी सदस्य अलग अलग कामों से घर से बाहर गए थे और जब लौटकर आए तो युवक को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अरेरा हिल्स थाने के भीम नगर में रहने वाले 26 साल के प्रदीप गिरी नाम के युवक ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। परिजन के मुताबिक प्रदीप पहले एक मेडिकल की दुकान पर काम करता था और उसकी शादी की बात भी चल रही थी। लेकिन उसकी नौकरी छूट गई और जब इस बात का पता लड़की वालों को चला तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की वालों के शादी से इंकार करने के बाद से प्रदीप तनाव में रहने लगा था।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 'पाप' कर महाकुंभ में बन गया था साधू, खींच लाई पुलिस…

परिजन के मुताबिक प्रदीप तनाव में रहने लगा था और बातचीत करना भी कम कर दी थी। शनिवार शाम को जब परिवार के सभी सदस्य अलग अलग कामों से घर से बाहर गए तो प्रदीप ने अपनी जान दे दी। रात को परिवार के सदस्य वापस घर लौटे तो प्रदीप को फांसी के फंदे पर झूलता देखा और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने करीब 300 किमी. सफर कर आया प्रेमी, पति को लग गई भनक…

Story Loader