
MP Patwari Exam Scam
टॉपर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राजधानी का नाम तक भी नहीं बता पाई
पटवारी भर्ती परीक्षा के टॉपर लिस्ट के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस पर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस जहां भाजपा सरकार पर हमलावर है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। परीक्षा में चयनित मधुलता गढ़वाल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह यह कहती दिख रही है, उन्हें 1 सीट के लिए 15 लाख का ऑफर मिला था। वह ये भी कह रही है, परीक्षा कैंसिल नहीं होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने वीडियो ट्वीट किया।
कुछ ही देर में इसी छात्रा का एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह कह रही है वीडियो सहेलियों के साथ मस्ती में बनाया, दोस्त ने वायरल किया। उसने लोगों से वीडियो डिलीट करने की बात कही। वह केस की बात कह रही है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो साझा कर लिखा, कांग्रेस की पोल खुल गई। वह भ्रम फैलाती है। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एक और चयनित का सर्टिफिकेट जारी कर आरोप लगाया जो अभ्यर्थी दिव्यांग थे, वे वनरक्षक परीक्षा में फिट थे। यह कैसे हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए।
एक अन्य टॉपर भी सुर्खियों में
टॉप-10 में आई यह छात्रा राजधानी भोपाल का नाम नहीं बता सकी। हालांकि ने धांधली के आरोपों को नकार दिया। उसने जांच कराने की बात कही। हिन्दी में हस्ताक्षर करने के सवाल पर कहा, वह शुरू से हिन्दी में ही हस्ताक्षर करती है। दस्तावेज इसके गवाह हैं।
घोटाले के तार सत्ता से क्यों जुड़ते हैं: नाथ
भोपाल. पटवारी भर्ती परीक्षा में बड़े घोटाले के आरोप लग रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने पूछा, हर घोटाले की तार सत्ताधारी पार्टी से क्यों जुड़ते हैं? कमलनाथ ने ट्वीट किया, शिवराज सरकार ने प्रदेश को भर्ती घोटालों का प्रदेश बना दिया है। सरकार घोटाले के सूत्रधारों को बचाने का प्रयास करती है। कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा।
Published on:
18 Jul 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
