
MP Police Health Check Up: प्रदेशवासियों की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले पुलिसकर्मियों को जल्द ही सेहत और स्वास्थ्य का लाभ दिया जाएगा। इस संदर्भ के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इंदौर से लेकर प्रदेशभर में सभी जगह प्रदेश की पुलिस की सेहत का ख्याल रखने संबंधी ये निर्देश भेजे गए हैं। इन निर्देशों में 45 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि उनकी सेहत चुस्त-दुरुस्त रखी जा सके।
पीएचक्यू के मुताबिक प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सचिव सुदाम खाड़े ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखा है। लगातार ड्यूटी पर तैनात रहने, भूखे-प्यासे रहकर अपना फर्ज निभाने वाले इन पुलिसकर्मियों की लंबे समय से मांग थी कि सभी पुलिसकर्मियों का समय-समय पर हेल्थ चेकअप होना चाहिए। खासतौर पर 45 साल की उम्र के बाद तो इनकी सेहत का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के बीच बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं ने पुलिस विभाग की चिंता बढ़ाई है। इस चिंता के कारण ही पीएचक्यू को इस संबंध में निर्देश जारी करने पड़े हैं।
इनका रखा जाएगा खास ख्याल
पीएचक्यू ने अपने सभी कर्मियों (जो 45 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं) के विशेष रूप से हृदय संबंधी प्रोफाइल और हाई बीपी रिस्क को देखने के लिए हेल्थ चेकअप करवाने का निर्देश दिया है। विभाग ने इसके लिए 2000 रुपए की राशि भी आवंटित की है। दो टेस्ट महिलाओं के, तो तीन टेस्ट की प्रक्रिया पुरुषों के लिए मैदान पर तैनात पुलिसकर्मी आम तौर पर दिन में लगभग 10 घंटे काम करते हैं और वीआईपी मूवमेंट और लॉ एंड आर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी दिन में 15 घंटे से ज्यादा समय तक ड्यूटी पर रहते हैं। इन पुलिसकर्मियों के लिए इन जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस जांच शिविर में चिकित्सक पुलिस कर्मियों के कार्डियोवैस्कुलर प्रोफाइल, उच्च रक्तचाप (हाईपरटेंशन या हाई बीपी) और स्तन कैंसर की जांच करेंगे। यहां पुरुष पुलिसकर्मियों को तीन तरह के टेस्ट से गुजरना होगा, जबकि महिला कर्मियों को दो परीक्षण करवाने होंगे। इन हेल्थ चेकअप्स के लिए सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों को ही अधिकृत किया गया है।
Published on:
12 Dec 2023 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
