11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर पूछे 2 सवालों के जनता ने दिए चौंकाने वाले जवाब, MP Police का सर्वे कर देगा हैरान

MP Police: एमपी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनता से पूछे थे 2 सवाल, सवालों के जवाब से हैरान PHQ ने सर्वे कराया डिलीट। mp patrika.com पर पढ़ें एमपी पुलिस के ऑनलाइन सर्वे पर रूपेश मिश्रा की ये रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
MP Police

MP पुलिस का ऑनलाइन सर्वे

MP Police Online Survey: जिस खाकी पर जनता का भरोसा बनाए रखने की जिम्मेदारी है, वह इस पर खरी नहीं उतर पा रही। पुलिस विभाग के कराए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एमपी पुलिस के अधिकृत ट्विटर हैंडल से सर्वे कराया गया।

इसमें पूछा गया कि क्या आप नजदीकी पुलिस विभाग से संतुष्ट हैं? जवाब में 76फीसदी लोगों ने असंतोष जताया। महज 24फीसदी ने ही भरोसा जताया। इससे पहले पूछे सवाल के जवाब ने भी पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलम यह है कि प्रदेश के 31 फीसदी लोग कभी-कभी पड़ोस में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते। 28 फीसदी तो कभी महफूज नहीं समझते। सर्वे में जनता ने आईना दिखाया तो विभाग ने तत्काल सर्वे ही 'एक्स' से डिलीट कर दिया।

सर्वे के परिणाम से पीएचक्यू में हड़कंप

एमपी पुलिस के इस सर्वे पर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के अफसरों की नजर एक दिन बाद पड़ी। तब तक 'एक्स' पर पुलिस की छवि सार्वजनिक हो चुकी थी। सूत्र बताते हैं, मामले में डीजीपी ने संज्ञान लिया और तत्काल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सर्वे की पोस्ट हटा दी गई।

इनका कहना है

  1. प्रेस और पब्लिसिटी का पार्ट हमारा नहीं है। आपको इसकी जानकारी इंटेलिजेंस से मिलेगी।

-चंचल शेखर, एडीजी, एससीआरबी

2. हमारी ओर से कोई सर्वे नहीं करवाया गया है। हमारा इस सर्वे से कोई सरोकार भी नहीं है।

-जयदीप प्रसाद, एडीजी. इंटेलिजेंस

ये भी पढ़ें: Indian Railway: अब AI से होगी ट्रैक की सुरक्षा, ट्रेन ड्राइवर को अलर्ट करेगा रोबोट